Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर कोई अपने लिए कैरेक्टर का सही चुनाव करना चाहता है। इसकी मदद से मुकाबलों के दौरान आपको बहुत मदद मिलती है और आप लगातार अच्छा काम कर सकते हैं। गेम में समय के साथ ढेरों कैरेक्टर्स जुड़ गए हैं और इसी के चलते लोगों को सबसे अच्छा विकल्प चुनने में दिक्कत होती है। इस आर्टिकल में हम 3 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें खिलाड़ी उपयोग करके फायदा उठा सकते हैं।
Free Fire MAX में 3 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड दोनों मोड्स में इस्तेमाल किया जा सकता है
3) Rafael

Rafael के पास Dead Silent नाम की ताकत है। इसकी मदद मिनी मैप में आपको विरोधियों की जगह पता चल जाएगी। साथ ही फायरिंग की आवाज बंद हो जाएगी और नॉक हुए खिलाड़ी 90% तेजी से ब्लीड होते हैं। कई लोग इसे नज़रअंदाज करते हैं लेकिन यह पैसिव ताकत वाले सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है।
2) Jota

Jota के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इसकी मदद से विरोधी को नॉक या फिनिश करने पर आपको HP मिलती है। यह कैरेक्टर आप 499 डायमंड्स/10000 FF टोकन्स द्वारा पा सकते हैं। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह बेहतरीन विकल्प होगा। यह दोनों मोड्स में उपयोग हो सकता है।
1) Hayato

Free Fire MAX में Hayato को 2019 में लाया गया था। इस कैरेक्टर के पास Bushido नाम की ताकत है। इसकी मदद से HP में 10% गिरावट आने पर आर्मर पेनिट्रेशन 5% तक कम हो जाता है। यह क्लैश स्क्वाड और बैटल रॉयल दोनों मोड्स के लिए उपयोगी विकल्प है।
(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)