Free Fire MAX में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद हैं और सभी की ताकत अलग है। कुछ कैरेक्टर्स काफी ताकतवर हैं और कुछ अच्छे विकल्प नहीं हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रैंक मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Free Fire MAX के 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें रैंक मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है
1) Alok

Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से मूवमेंट स्पीड 10% तक बढ़ जाती है और आपको हर सेकंड 5 HP पॉइंट्स मिलते हैं। इसका इफेक्टर 5 सेकंड्स तक रहता है। कैरेक्टर का कूलडाउन 70 सेकंड्स का है। यह एक ऑल राउंडर कैरेक्टर है और आपको दो तरह से इस कैरेक्टर द्वारा फायदा मिलता है।
2) K

K के पास दो अलग-अलग तरह की ताकत हैं। इसकी मदद से आप EP में बढ़ोतरी कर सकते हैं। साथ ही आप EP को HP में भी तेजी से बदल सकते हैं। ऐसे में लगातार हेल्थ बढ़ी रहती है और फाइट्स के दौरान दिक्कत नहीं आती है। बड़ी बात यह है कि इसका कूलडाउन भी कम समय का रहता है।
3) Skyler

Skyler के पास Riptide Rhythm नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 50 मीटर की रेंज में 5 ग्लू वॉल्स को तबाह कर सकते हैं। एक ग्लू वॉल को तबाह करने पर 4 HP मिलती है और इसका कूलडाउन 85 सेकंड्स है। रैंक मोड और अंतिम ज़ोन के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प रह सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)
