Rare Emotes: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में इमोट्स को बहुत पसंद किया जाता है। इससे आप अन्य लोगों के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं, या फिर आनंद ले सकते हैं। इमोट को डेवलपर्स तैयार करते हैं और फैंस को इन्हें हासिल करने का मौका मिलता है। गेम में कई इमोट रहे हैं, जो एकदम धमाकेदार रहे हैं लेकिन अब हासिल करना बेहद मुश्किल है। इस आर्टिकल में कुछ अच्छे इमोट्स के बारे में बात करेंगे, जो एकदम रेयर हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में इमोट्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)
3 शानदार इमोट्स जो Free Fire MAX में एकदम रेयर हैं
1) Flowers of Love इमोट
Free Fire MAX में Flowers of Love इमोट को 2019 में रिलीज किया गया था। यह काफी खास इमोट है, जहां कैरेक्टर घुटनों पर बैठकर रोज़ देता है। यह दिखने में एकदम ही दमदार और खास लगता है। अन्य प्लेयर्स को आकर्षित करने के लिए यह अच्छा इमोट है।
2) FFWC Throne इमोट
FFWC Throne इमोट काफी ज्यादा रेयर विकल्प है और यह अब प्लेयर्स के लिए हासिल करना सपने की तरह है। यह इमोट Free Fire World Cup 2019 के दौरान आया था। इमोट का उपयोग करने पर एक सिंहासन आता है, जिसपर आपका कैरेक्टर बैठता है। खुद को सबसे बेस्ट दिखाने के लिए यह इमोट शानदार है।
3) Push-up इमोट
Push-up इमोट को काफी लोग उपयोग करते हैं और यह एकदम ही शानदार विकल्प है। यह सालों पहले रिलीज हुआ था और अभी भी काफी पसंद किया जाता है। इसमें कैरेक्टर पैर ऊपर करके दोनों हाथ से पुश-अप लगाता है। प्लेयर्स खुद की ताकत दिखाने के लिए इस इमोट का उपयोग कर सकते हैं।
गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।