Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) को जल्द ही भारत में रिलीज किया जाने वाला है। इस गेम को लेकर फैंस का उत्साह अलग लेवल पर है। बताया गया है कि भारत में आने वाले इस खास वर्जन को देश के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है। ऐसे में कई सारी चीज़ें भारत में चल रही चीज़ों के ऊपर आधारित हो सकती है। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ FFI ने कोलैबरेशन करते हुए फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। अब गेम में भारत से जुड़े फीचर्स डाले जा सकते हैं और ऐसे कुछ इमोट्स हैं , जो भारतीय वर्जन में जरूर उपलब्ध रहने चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 इमोट्स के बारे में बात करेंगे, जो Free Fire India में जरूर शामिल हो सकते हैं। Free Fire India में 3 जबरदस्त इमोट्स जिन्हें जरूर जोड़ा जाना चाहिए1- Bhangra इमोटBhangra इमोट को भारतीय फैंस सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। असल में यह भारत के प्रसिद्ध पंजाबी डांस भंगड़ा पर आधारित है। इस इमोट को इस्तेमाल करने पर कैरेक्टर डांस करने लगता है। भारतीय वर्जन में जरूर ही Bhangra इमोट की एंट्री होनी चाहिए। 2- Kungfu Tigers इमोट भारत में मार्शल आर्ट्स को बहुत पसंद किया जाता है और कई सारे लोग कुंगफू से अच्छे से परीक्षित होंगे। मुख्य वर्जन में इससे जुड़ा इमोट बहुत समय पहले लाया गया था। इसकी अब भारत में रिलीज होने वाले खास वर्जन में भी एंट्री कराई जानी चाहिए। यह कुंगफू मूव्स लगाता है। 3- Greeting इमोट View this post on Instagram Instagram PostGreeting इमोट को Free Fire में बहुत समय पहले ही लाया गया था। असल में इस इमोट द्वारा कैरेक्टर नमस्कार करता है और यह देखने में जबरदस्त लगता है। इसकी भी भारतीय वर्जन में एंट्री होनी चाहिए। (नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। हो सकता है कि डेवलपर्स कुछ खास इमोट्स की एंट्री भी गेम में करा सकते हैं।)