Best Features of OB46 Update: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB46 अपडेट आखिर आ गया है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके नए फीचर्स टेस्ट कर सकते हैं। गेम में कई बदलाव आए हैं लेकिन कुछ चीज़ें सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के OB46 अपडेट में आए फीचर्स पर एक नज़र डालेंगे। Free Fire MAX के OB46 अपडेट में आए 3 फीचर्स जिनके बारे में सभी को जानना चाहिए1- नया कैरेक्टर View this post on Instagram Instagram PostFree Fire MAX के OB46 अपडेट के साथ नया कैरेक्टर लाया गया है। इसका नाम Lila है और इसकी मदद से आप गेम में काफी फायदा उठा सकते हैं। आप विरोधियों और उनकी गाड़ी पर जब गोलियों से हमला करेंगे, तो उनकी स्पीड कम हो जाएगी। इसके साथ ही आप इन कैरेक्टर्स से नॉक हुए विरोधियों को फ्रीज कर सकते हैं और अधिक ग्लू वॉल पा सकते हैं। 2- हथियारों में हुए कुछ बड़े बदलाव View this post on Instagram Instagram Postनए अपडेट के साथ ही कई हथियारों में बदलाव आया है। कुछ पहले से बेहतर हो गए हैं, तो कुछ के स्टैट्स को थोड़ा कम कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ में सिर्फ थोड़े एडजस्टमेंट किए गए हैं। AC80, M4A1, SVD-Y, M60, M24 और AUG में मामूली एडजस्टमेंट हुए हैं। दूसरी ओर Woodpecker, Trogon और XM8 के स्टैट्स थोड़े कम हुए हैं। हालांकि, AK47, Vector & Double Vector, Charge Buster और M249 पहले से बेहतर हुए हैं, जो एक अच्छी चीज़ है। 3- गोल्ड कोइंस से कर पाएंगे पेट्स की खरीदी View this post on Instagram Instagram Postकैरेक्टर्स और पेट्स को पहले डायमंड्स की मदद से ही खरीदा जा सकता था। इसी वजह से काफी कम लोग ही इन्हें हासिल कर पाते थे। बाद में Garena ने अपडेट द्वारा कैरेक्टर्स के लिए गोल्ड कोइंस से भी खरीदी शुरू करा दी। अब अच्छी चीज़ यह है कि पेट्स को भी गोल्ड द्वारा खरीदा जा सकता है। ऐसे में खिलाड़ियों के पास अच्छे-अच्छे पेट्स को अपने साथ जोड़ने का मौका होगा क्योंकि गोल्ड करेंसी मुफ्त है।