Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हथियारों का काफी ज्यादा महत्व है। फाइट्स के दौरान सही गन्स का होना आपकी जीत के चांस को बढ़ा देता है। कई लोगों को अच्छे विकल्पों के बारे में उतना ज्यादा आईडिया नहीं है। असॉल्ट राइफल्स को क्लोज के साथ-साथ मिड रेंज में काफी अच्छे से उपयोग किया जा सकता है। इस आर्टिकल में कम कुछ जबरदस्त असॉल्ट राइफल्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स जिन्हें खिलाड़ियों को इस्तेमाल करना चाहिए
3) PARAFAL

PARAFAL गन को असॉल्ट राइफल्स की श्रेणी में काफी पसंद किया जाता है। यह गन DMR की तरह शूट करती है और इसका डैमेज काफी अच्छा है। इसमें AR की एमो लगती है और इसका निशाना एक्यूरेट है। आप इसे जल्दी-जल्दी टैप करके क्लोज रेंज में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मिड रेंज में भी फायदेमंद विकल्प है।
2) AK47

AK47 गन को अपने जबरदस्त डैमेज के लिए जाना जाता है। इसका उपयोग आक्रमक खिलाड़ी कर सकते हैं। इस गन का रिकोईल ज्यादा है और अगर आप इसे सही कर लेते हैं, तो फिर आपको उतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। AK47 अटैचमेंट लगाकर इसे और बेहतर बनाया जा सकता है।
1) GROZA

GROZA को आसानी से Free Fire MAX की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल माना जा सकता है। यह गन एयरड्रॉप में मिलती है। इस गन का डैमेज काफी अच्छा है और रेट ऑफ फायर भी ज्यादा है। ऐसे में आपको फाइट्स में दिक्कत नहीं आएगी।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)