Garena Free Fire दुनिया का सबसे प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम है। इस गेम का सबसे शानदार और आमतौर पर खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला फीचर्स कैरेक्टर्स है। शॉप में मौजूदा समय में कुल 41 कैरेक्टर्स के ऑप्शन है। इन सभी में अलग-अलग तरह की एबिलिटी मौजूद है। ये ताकत खिलाड़ियों को मैदान पर फायदेमंद होती है।
इस गेम को कुछ नए प्लेयर्स भी डाउनलोड करते हैं। शुरुआत में नए खिलाड़ियों को कैरेक्टर्स की ताकत के बारे में जानकारी पता नहीं होती है। गेम के अंदर नए प्लेयर्स को कौन-से कैरेक्टर्स का यूज करना चाहिए। खैर, इस आर्टिकल में हम Garena Free Fire में नए खिलाड़ियों के लिए 3 बेहतरीन कैरेक्टर्स पर नजर डालने वाले हैं।
Garena Free Fire में नए खिलाड़ियों के लिए 3 बेहतरीन कैरेक्टर्स
#3 - Wukong
गेम के अदंर Wukong सबसे खतरनाक कैरेक्टर है। इस कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर खिलाड़ियों के लिए शामिल किया गया था। ये एक शक्तिशाली कैरेक्टर है। इसमें एक्टिव एबिलिटी कैमोफ्लेग है। यह मैदान पर एक ग्रीन कलर की खास से छुप जाता है।
ऐसा करने से मैदान पर विरोधियों को यह दिखाई नहीं देता है। अचानक से कोई दुश्मन पुश करता है तो Wukong की ताकत का उपयोग करके दुश्मनों को कील कर सकते हैं।
#2 - Jota

Free Fire गेम के अंदर Jota नए खिलाड़ियों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसमें पैसिव ताकत सस्टेनड राईड्स है। मैदान पर इसका उपयोग करके दुश्मनों कील करते हैं। इसकी ताकत के अनुसार यह खिलाड़ी की 10%HP बढ़ाता है। स्टोर सेक्शन से Jota को डायमंड्स का उपयोग करके खरीद सकते हैं।
#1 - DJ Alok

DJ Alok गेम का एक अनोखा कैरेक्टर है। इसे पुरे सर्वर के प्लेयर्स पसंद करते हैं क्योंकि यह मैदान पर प्लेयर की मूवमेंट स्पीड को काफी तेजी से बड़ा लेता है। दुश्मन परेशान हो सकता है इसलिए DJ Alok नए खिलाड़ियों के लिए सबसे बढ़िया विकल्प है।
Free Fire में DJ Alok की ताकत ड्रॉप द बीट है। यह मैदान पर मूवमेंट स्पीड बढ़ाता है।