3 सबसे जबरदस्त ग्लू वॉल स्किन्स जिन्हें Free Fire MAX में उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में ग्लू वॉल्स का काफी महत्व है। इसकी मदद से आप फाइट्स में खुद के लिए कवर बना सकते हैं। इसे अप्लाई करते ही सामने शील्ड बन जाती है। विरोधी से बचने, हेल्थ बढ़ाने या साथी को रिवाइव देने के लिए यह वॉल काम आती है। इस ग्लू वॉल की भी अनोखी स्किन होती है, जो इसके लुक को अच्छा बनाती है। कई लोगों के पास अच्छी स्किन्स मौजूद नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम गेम में मौजूद सबसे आकर्षक गन स्किन्स के बारे में बात करेंगे।


3 सबसे जबरदस्त ग्लू वॉल स्किन्स जिन्हें Free Fire MAX में उपयोग किया जा सकता है

3) Stick No Bills ग्लू वॉल स्किन

Stick No bills ग्लू वॉल (Image via Garena)
Stick No bills ग्लू वॉल (Image via Garena)

Stick No Bills ग्लू वॉल स्किन का लुक जबरदस्त है। इसमें अलग-अलग तरह के स्टिकर्स बने हैं। यह चीज़ ग्लू वॉल स्किन को बहुत हद तक शानदार बनाती है। यह स्किन स्टोर में मौजूद है और आपको डिजाइन पसंद आता है, तो फिर आप इसे खरीद सकते हैं।


2) Volcanic Fury ग्लू वॉल स्किन

Volcanic Fury ग्लू वॉल (Image via Garena)
Volcanic Fury ग्लू वॉल (Image via Garena)

Free Fire MAX में Volcanic Fury ग्लू वॉल स्किन को इसके अलग डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसका लाल रंग का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा अच्छा लगता है। यह एक बर्निंग इफेक्ट देता है और कई लोग इसी वजह से यह स्किन इस्तेमाल करते हैं।


1) Pinky Kitten ग्लू वॉल स्किन

Pinky Kitten स्किन (Image via Garena)
Pinky Kitten स्किन (Image via Garena)

Pinky Kitten ग्लू वॉल स्किन को काफी पसंद किया जाता है। इसमें अलग-अलग पेट्स का डीजाइन बना है और यह दिखने में काफी अच्छा लगता है। इस ग्लू वॉल को आप 399 डायमंड्स द्वारा स्टोर से खरीद सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद ग्लू वॉल्स के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)