Free Fire MAX में 3 जबरदस्त ग्लू वॉल ट्रिक्स जिन्हें क्लैश स्क्वाड मोड के लिए उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में ग्लू वॉल्स का उपयोग करके आप कई तरह से फायदा उठा सकते हैं। आपको एक अच्छा कवर मिल जाता है। इसके अंदर हरकर आप खुद का बचाव कर सकते हैं और हेल्थ बढ़ा सकते हैं। अंतिम जोन में यह काफी काम आता है। कुछ ऐसी ग्लू वॉल्स ट्रिक्स हैं जिन्हें Clash Squad Mode में उपयोग करके आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है।


Free Fire MAX में 3 जबरदस्त ग्लू वॉल ट्रिक्स जिन्हें क्लैश स्क्वाड मोड के लिए उपयोग किया जा सकता है

1) बैक रन ग्लू वॉल ट्रिक

youtube-cover

Free Fire MAX के क्लैश स्क्वाड मोड में ग्लू वॉल को पीछे मुड़ते हुए लगाया जाता है। इसे अप्लाई करने के लिए आपको थोड़े अभ्यास की जरूरत होगी लेकिन आपको हमेशा एक बढ़िया कवर मिलेगा। ऊपर दी गई वीडियो द्वारा आप आसानी से ग्लू वॉल को बैक रन ट्रिक से लगा सकते हैं। इसके अंदर रहकर आपको कई चीज़ों में फायदा मिलेगा।


2) 360° ग्लू वॉल ट्रिक

youtube-cover

360° ग्लू वॉल ट्रिक को Free Fire MAX में करना सबसे ज्यादा मुश्किल है। आप खुद को चारों ओर से कवर कर सकते हैं और इस बीच आपको रिवाइव करने, हेल्थ बढ़ाने और अन्य चीज़ें करने का मौका मिलता है। इसे उपयोग करना जरूर मुश्किल है लेकिन अगर एक बार सही तरह से टेक्निक आ गई थी फिर खिलाड़ियों के लिए हर ओर से खुद को बचाना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।


3) X-शेप की ग्लू वॉल ट्रिक

youtube-cover

X-शेप की ग्लू वॉल्स टिक काफी आसान है। इसमें ग्लू वॉल एक क्रॉस पैटर्न में बनती है और आप कई एंगल से कवर ले सकते हैं। आप इसे ऊपर दी गई वीडियो द्वारा काफी आसानी से देख सकते हैं। यह देखने में काफी अनोखी लगती है और कई खिलाड़ी इसके अंदर अलग-अलग स्पॉट्स पर छुप सकते हैं।

नोट: इस समय भारत में Free Fire बैन है और इसी वजह से आपको MAX वर्जन खेलना चाहिए।