Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे आप ग्रेनेड्स को इस्तेमाल करके फायदा उठा सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हथियारों का अहम किरदार है। फाइट्स में गन्स का इस्तेमाल करके आप विरोधियों को ढेर कर सकते हैं। इसके अलावा प्लेयर्स को नॉक करने का एक और तरीका है। प्लेयर्स बिना रिस्क लिए ग्रेनेड फेंक सकते हैं और विरोधी को नॉक या किल कर सकते हैं। अगर प्लेयर की लोकेशन पता है, तो बहुत फायदा होता है। ग्रेनेड को कुछ तरीकों से उपयोग करके आप फायदा उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में ग्रेनेड्स को उपयोग करने के 5 सबसे अच्छे तरीकों को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे आप ग्रेनेड्स को इस्तेमाल करके फायदा उठा सकते हैं

3) टाइमिंग जरुरी है

आपको टाइमिंग को सही रखना होगा (Image via YouTube/4G GAMERS)
आपको टाइमिंग को सही रखना होगा (Image via YouTube/4G GAMERS)

आपको हमेशा ही ग्रेनेड को क्लिक करके तुरंत उसे नहीं फेंकना चाहिए। आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए और 2-3 सेकंड्स रहते हुए इसे फेंकना चाहिए। पहले फेंकने से विरोधियों को पता चल जाता है और वो मूव हो सकते हैं। ऐसे में ग्रेनेड की सही टाइमिंग बहुत ज्यादा जरुरी है।


2) एडजस्टमेंट करना जरुरी है

एडजस्टमेंट करना जरुरी है (Image via YouTube/Arrow gaming)
एडजस्टमेंट करना जरुरी है (Image via YouTube/Arrow gaming)

Free Fire MAX में ग्रेनेड को फेंकते समय ट्रेजेक्टरी नज़र आती है और इससे पता चलता है कि ग्रेनेड कहां जाकर गिरने वाला है। उसपर फोकस करें और सही जगह पर इसे फैकने की कोशिश करें। कई लोग इस मामले में गलती कर देते हैं। आपको विरोधी की पोजीशन के अनुसार ट्रेजेक्टरी को प्लान करना है।


1) ज्यादा उपयोग नहीं करें

ज्यादा उपयोग भी नहीं करें (Image via YouTube/CHALTI GAMING)
ज्यादा उपयोग भी नहीं करें (Image via YouTube/CHALTI GAMING)

Free Fire MAX में ग्रेनेड्स का इस्तेमाल करना अच्छी चीज़ है। हालांकि, ग्रेनेड्स को ज्यादा इस्तेमाल करने से नुकसान हो सकता है। अगर आप ग्रेनेड्स को जल्दी-जल्दी इस्तेमाल करके खत्म कर देंगे, तो अंतिम जोन में दिक्कत आ सकती है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने ग्रेनेड्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)