Free Fire MAX में गन कॉम्बिनेशंस का काफी बड़ा किरदार रहता है। अगर आपके पास बेहतर गन्स नहीं होगी तो फाइट्स जीतना लगभग असंभव हो जाएगा। इसी वजह से खिलाड़ी अमूमन गन्स पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। Free Fire MAX में SMG, असॉल्ट राइफल्स, स्नाइपर्स, शॉटगन्स, पिस्टल्स और अन्य तरीके की गन्स है। इस आर्टिकल में हम गन्स के सबसे अच्छे कॉम्बिनेशंस के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में आक्रमक खिलाड़ियों के लिए 3 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशंस
3) M1014 + Kingfisher

Free Fire MAX में M1014 को सबसे अच्छी शॉटगन माना जा सकता है। इसके कुछ शॉट्स से विरोधी नॉक हो सकता है। यह क्लोज रेंज के लिए जबरदस्त विकल्प है। इसके साथ खिलाड़ी Kingfisher का उपयोग कर सकते हैं। इसका फायर रेट जबरदस्त है और इसका डैमेज भी अच्छा है।
2) AWM + UMP

Free Fire MAX में लॉन्ग रेंज के लिए अगर सबसे अच्छी गन चुननी हो तो AWM को बढ़िया विकल्प माना जा सकता। इसके एक ही शॉट में विरोधी नॉक हो सकता है। इसके साथ क्लोज और मिड रेंज के लिए UMP को उपयोग करना बेहतर विकल्प रहेगा। यह अपने रेट ऑफ फायर के लिए फेमस है और इसे एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है।
1) Woodpecker + MP5

Woodpecker एक मार्क्समैन राइफल है। इसे हेडशॉट्स लगाने के लिए जबरदस्त विकल्प माना सकता है। कई खिलाड़ी इसे उपयोग करना पसंद करते हैं। MP5 को क्लोज रेंज के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। इसी वजह से यह अच्छा कॉम्बिनेशन बनेगा।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने गन्स को लेकर अपनी राय दी है। आपके लिए दूसरी गन्स ज्यादा बेहतर विकल्प भी रह सकती है)