Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई अपनी रैंक बढ़ाना चाहता है। इसके लिए अच्छा प्रदर्शन करना जरुरी है। बढ़िया गन्स के विकल्प आपकी रहा आसान कर सकते हैं। कई लोगों के मन में अमूमन कॉम्बिनेशन्स को लेकर सवाल होते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन गन कॉम्बिनेशन्स का आप उपयोग कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं

3 - AN94+AWM

youtube-cover
Ad

AN94 और AWM का कॉम्बिनेशन काफी जबरदस्त विकल्प रह सकता है। इन गन्स का उपयोग करके मिड और लॉन्ग रेंज में कर सकते हैं। AN94 का रिकोईल काफी ज्यादा है और इसी के चलते आपको क्लोज रेंज का उपयोग करना चाहिए। इसकी रेंज अच्छी और रेट ऑफ फायर काफी अच्छा है। दूसरी ओर AWM को गेम की सबसे अच्छी स्नाइपर कहा जाता है। आप एक शॉट में इस गन द्वारा विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं।


2- M249+XM8

youtube-cover
Ad

M249 LMG और AR XM8 का कॉम्बिनेशन आक्रमक लोग उपयोग कर सकते हैं। अगर आप स्नाइपर राइफल्स पसंद नहीं करते हैं, तो यह विकल्प अच्छा रह सकता है। XM8 में पहले से 2x स्कोप लगा होता है। यह मिड रेंज में काफी स्थिर है। दूसरी ओर M249 आपको क्लोज रेंज में सोलो vs स्क्वाड फाइट में जीत दिला सकती है।


1- AK+SKS

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में DMR और AR कई लोग उपयोग करते हैं। AK का डैमेज और रेंज काफी अच्छी है। दूसरी ओर SKS एक शानदार स्नाइपर राइफल है। इसमें पहले से 4x स्कोप लगा रहता है। आप आसानी से लॉन्ग रेंज में इस गन का फायदा उठा पाएंगे। यह कॉम्बिनेशन काफी लोग उपयोग करते हैं और उन्हें सफलता मिलती है।

(नोट: इस आर्टिकल में गन कॉम्बिनेशन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications