Free Fire MAX में 3 सबसे जबरदस्त गन कॉम्बिनेशन जो आक्रमक प्लेयर्स के लिए अच्छा विकल्प रहेंगे

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में गन्स का सही कॉम्बिनेशन बहुत जरुरी है। आपको हमेशा ही बेहतर गन्स का चुनाव करना चाहिए क्योंकि इसी पर चीज़ें निर्भर रहती हैं। आप एक साथ दो गन्स को रखते हैं और ऐसे में अच्छी गन्स का चुनाव जरुरी है। कई लोग आक्रमक तरीके से खेलते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 3 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 3 सबसे जबरदस्त गन कॉम्बिनेशन जो आक्रमक प्लेयर्स के लिए अच्छा विकल्प रहेंगे

3) M1014 + Kingfisher

youtube-cover
Ad

M1014 और Kingfisher कॉम्बिनेशन बेहतरीन है और कई लोग इस विकल्प को इस्तेमाल करते हैं। क्लोज रेंज में M1014 का डैमेज 94 का है। इसकी मदद से आप विरोधियों को एक या दो शॉट में नॉक या किल कर सकते हैं। M1014 के साथ Kingfisher अच्छा विकल्प रहेगी। इससे मिड रेंज में विरोधियों को डैमेज देने के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है।


2) Woodpecker + UMP

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में UMP और Woodpecker का कॉम्बिनेशन बहुत ही तगड़ा है। SMG और LMG का यह कॉम्बिनेशन बहुत ही खतरनाक है। आप क्लोज और मिड रेंज को कवर कर सकते हैं। अगर आप अग्रेसिव खेलना पसंद करते हैं और ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालना पसंद करते हैं, तो फिर यह कॉम्बिनेशन अच्छा रहेगा।


1) AWM + MP5

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में MP5 और AWM का इस्तेमाल करके आप काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। क्लोज रेंज में MP5 काफी अच्छा विकल्प है और आप इससे पूरी स्क्वाड को ढेर कर सकते हैं। साथ ही AWM स्नाइपर राइफल से आप दुरी पर मौजूद विरोधियों को ढेर कर सकते हैं। दोनों को आक्रमक प्लेयर्स अनुमन उपयोग करते हैं। AWM असल में एयरड्रॉप में मिलती है।

नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications