Free Fire MAX में गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर कोई बेहतर गन्स का इस्तेमाल करना चाहता है। गन्स का चुनाव करना मुश्किल रहता है और प्लेयर्स के पास दो गन्स रखने का विकल्प रहता है। ऐसे में बेहतर कॉम्बिनेशन बनाना जरुरी होती है, इससे हर रेंज की फाइट में जीतने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 3 सबसे जबरदस्त गन कॉम्बिनेशन्स जिन्हें प्लेयर्स को इस्तेमाल करना चाहिए
3) SCAR + MP5

SCAR को Free Fire MAX की सबसे संतुलित असॉल्ट राइफल्स में गिना जाता है। इस गन को मिड रेंज और कभी-कभी लॉन्ग रेंज में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। MP5 को इसके साथ रखकर आप क्लोज रेंज की फाइट्स को भी लड़ सकते हैं।
2) Woodpecker + M1887

Woodpecker काफी अच्छी मार्क्समैन राइफल कहा जा सकता है। इस गन से आप लॉन्ग रेंज में कुछ बुलेट्स में विरोधी को देख सकते हैं। मिड रेंज में भी यही काम का जाएगी। क्लोज रेंज में दबदबा बनाने के लिए M1887 अच्छा विकल्प है। इसके एक शॉट से विरोधी ढेर हो जाता है क्योंकि इसका डैमेज बहुत अच्छा है।
1) AWM + MP40

AWM को Free Fire MAX की सबसे शानदार स्नाइपर माना जा सकता है। इस गन के साथ आप MP40 का उपयोग कर सकते हैं। यह SMG क्लोज रेंज में सबसे घातक विकल्प है। यह कॉम्बिनेशन सही मायने में बहुत ही खतरनाक है क्योंकि दोनों गन अपनी रेंज में खतरनाक है।
(नोट: इस आर्टिकल में गन्स के कॉम्बिनेशन को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)