Free Fire MAX में रैंक मैचों के अंदर उपयोग करने के लिए 3 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में गन्स के ढेरों विकल्प है और हर गन से आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। गन्स को चलाने के तरीके अलग रहते हैं और इससे काफी ज्यादा फर्क पड़ता है। कुछ ऐसी गन्स हैं जिनका कॉम्बिनेशन आप मैचों में इस्तेमाल करते हुए अपने प्रदर्शन में काफी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में रैंक मैचों के लिए सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में रैंक मैचों के अंदर उपयोग करने के लिए 3 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन्स

3) Parafal + MAG-7

 Parafal + MAG-7 दोनों को एक बढ़िया विकल्प माना जा सकता है (Image via Garena)
Parafal + MAG-7 दोनों को एक बढ़िया विकल्प माना जा सकता है (Image via Garena)

Parafal असॉल्ट राइफल को उसके डैमेज के लिए जाना जाता है। इसकी रेंज काफी ज्यादा है और इसकी मूवमेंट स्पीड भी ज्यादा है। एक सही हेडशॉट से विरोधी नॉक होता है। MAG-7 गन का उपयोग करके आप क्लोज रेंज की फाइट्स में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।


2) Groza + UMP

Groza + UMP दोनों ही काफी स्थिर गन्स है (Image via Garena)
Groza + UMP दोनों ही काफी स्थिर गन्स है (Image via Garena)

Groza का डैमेज काफी ज्यादा है और इससे Free Fire की सबसे अच्छी गन्स में गिना जा सकता है। इसके साथ आप UMP का उपयोग कर सकते हैं। दोनों ही गन्स क्लोज और मिड रेंज में बढ़िया प्रदर्शन करती हैं।


1) Woodpecker + M1887

Woodpecker + M1887 अलग-अलग रेंज में आपके लिए फायदेमंद रह सकती है (Image via Garena)
Woodpecker + M1887 अलग-अलग रेंज में आपके लिए फायदेमंद रह सकती है (Image via Garena)

Woodpecker के पास जबरदस्त डैमेज और आर्मर पेनिट्रेशन है। इसी वजह से आपको यह गन उपयोग करनी चाहिए। इसके साथ आप क्लोज रेंज के लिए ज्यादा डैमेज और रेंज वाली M1887 का उपयोग कर सकते हैं। यह काफी बेहतर विकल्प रहेंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन कॉम्बिनेशन को लेकर अलग रह सकती है।)