Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गन्स का काफी ज्यादा महत्व रहता है। गन्स का सही चुनाव आपके लिए एक अच्छी चीज़ रह सकती है। बैटल रॉयल मैचों में गन्स को लंबे समय तक साथ रखना होता है और ऐसे में सही गन्स का चुनाव जरुरी है। इस आर्टिकल में हम 3 गन्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें बैटल रॉयल मैचों में उपयोग किया जा सकता है।
3 सबसे अच्छी गन्स जिन्हें Free Fire MAX के बैटल रॉयल मैचों में उपयोग किया जा सकता है
1) M14-III

स्टैट्स (M14)
- डैमेज - 75
- रेट ऑफ फायर - 43
- रेंज - 83
- रीलोड स्पीड - 52
- मैगज़ीन - 24
- एक्यूरेसी - 57
- मूवमेंट स्पीड - 74
- आर्मर पेनिट्रेशन - 0
M14 की रेंज, एक्यूरेसी और डैमेज काफी अच्छा है। दूरी पर मौजूद विरोधियों को धराशाई करने के लिए यह गन सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। इसकी मूवमेंट स्पीड बढ़िया है लेकिन रेट ऑफ फायर जरूर थोड़ा कम है।
2) M4A1-z

स्टैट्स (M4A1)
- डैमेज - 54
- रेट ऑफ फायर - 57
- रेंज - 68
- रीलोड स्पीड - 48
- मैगज़ीन - 30
- एक्यूरेसी - 55
- मूवमेंट स्पीड - 74
- आर्मर पेनिट्रेशन - 0
M4A1 शानदार असॉल्ट राइफल है और M4A1-z उसका एक बेहतर वर्जन माना जाता है। इस गन की मूवमेंट स्पीड अच्छी है और मिड रेंज के लिए इसका उपयोग करना अच्छा विकल्प रहेगा।
3) SVD

स्टैट्स
- डैमेज - 89
- रेट ऑफ फायर - 34
- रेंज - 80
- रीलोड स्पीड - 41
- मैगज़ीन - 10
- एक्यूरेसी - 51
- मूवमेंट स्पीड - 74
- आर्मर पेनिट्रेशन - 54
Dragunov (SVD) को कई लोग इसके जबरदस्त डैमेज और रेंज के लिए उपयोग करते हैं। यह गन रेट ऑफ फायर और मैगज़ीन के मामले में थोड़ी पीछे रह जाती है। इसके अलावा गन की मूवमेंट स्पीड भी अच्छी है।
(नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद बैटल रॉयल मैचों में थोड़ी अलग रह सकती है।)