Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड को बहुत पसंद किया जाता है। इस मोड में प्लेयर्स आक्रमक तरीके खेलने की कोशिश करते हैं और ऐसे में गन्स का चुनाव अहम हो जाता है। अमूमन क्लोज और मिड रेंज में फाइट होती है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 3 सबसे अच्छी गन्स को लेकर बात करेंगे।
3 जबरदस्त गन्स जिन्हें Free Fire MAX के क्लैश स्क्वाड मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है
3) Groza

Groza को गेम की सबसे स्थिर AR गन्स में गिना जा सकता है। इस गन का रेट ऑफ फायर, डैमेज और एक्यूरेसी सभी चीज़ें शंकर हैं। इसलिए प्लेयर्स को इस गन का इस्तेमाल करने से बहुत फायदा होगा। क्लोज के साथ ही मिड रेंज में भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। यह गन आसानी से मिलती नहीं है और अगर किसी तरह से उपलब्ध हो जाए, तो जरूर इसका इस्तेमाल करें।
2) UMP

UMP को SMG की कैटेगरी में सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसमें पहले से स्कोप लगा हुआ है। साथ ही मूवमेंट स्पीड अच्छी है। रेट ऑफ फायर और आर्मर पेनिट्रेशन भी ज्यादा है। ऐसे में इस गन को हर तरह से इस्तेमाल करने में फायदा मिलेगा। क्लोज रेंज में इसका इस्तेमाल करना आसान होता है और मिड रेंज में भी दिक्कत नहीं आती।
1) Thompson

Thompson का किल रेट काफी जबरदस्त है। इसकी मदद से क्लोज रेंज में आप कई किल्स निकाल सकते हैं। गन का फायर रेट काफी ज्यादा है और ऐसे में ड्रैग शॉट लगाकर आप आसानी से दबदबा बना सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद जरूर ही थोड़ी अलग रह सकती है।)