Free Fire MAX में 3 गन्स जिन्हें उपयोग करके खिलाड़ी अधिकतम किल्स निकाल सकते है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। मैच में जीत दर्ज करने के लिए सही गन्स का होना काफी ज्यादा जरुरी है। हर कोई ज्यादा किल्स निकालना चाहता है और इसके लिए अच्छी गन्स का उपयोग करके आप बहुत हद तक फायदा उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम गेम के अंदर मौजूद 3 जबरदस्त गन्स के बारे में बात करेंगे, जिनका उपयोग करके अधिकतम किल्स निकाल सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 3 सबसे जबरदस्त गन्स जिन्हें उपयोग करके खिलाड़ी अधिकतम किल्स निकाल सकते हैं

3- CG15

youtube-cover
Ad

CG15 सबमशीन गन को बहुत लोग उपयोग करते हैं। इस SMG की मदद से आप क्लोज और मिड रेंज में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस गन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसका रेट ऑफ फायर काफी तगड़ा है। इस गन में आप कुछ अटैचमेंट्स लगाकर इसे ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।


2- M14

youtube-cover
Ad

M14 एक जबरदस्त स्नाइपर राइफल है। इसका डैमेज काफी अच्छा है और एक्यूरेसी के मामले में भी यह गन काफी अच्छी है। दुरी पर मौजूद विरोधी को धराशाई करना बहुत ज्यादा आसान हो जाता है। इसके मैगज़ीन में कम बुलेट्स रहती हैं और ऐसे में आपको लगातार रीलोड पर ध्यान देना होगा। यह गन बहुत ज्यादा उपयोगी विकल्प है।


1- AWM

youtube-cover
Ad

AWM को Free Fire MAX की सबसे खतरनाक और ताकतवर गन माना जाता है। इसके एक शॉट में विरोधी धराशाई हो सकते हैं। इसका डैमेज काफी ज्यादा है और आर्मर पेनिट्रेशन भी बढ़िया है। ऐसे में अगर आप एक्यूरेसी से सीधा सिर पर निशाना लगाएंगे, तो एक शॉट में विरोधी नॉक हो सकता है। अगर पहले वार में विरोधी किसी तरह बच जाता है, तो फिर दूसरे में उसकी हार पक्की है।

(नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। इस मामले में सभी की राय थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications