Free Fire एक प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करने की कोशिश करता है। अगर आपके पास बेहतर हथियार नहीं होगा तो आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। कई लोगों को मिड-रेंज के लिए बेहतर गन्स की जरूरत होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त गन्स के बारे में बात करेंगे जिनका इस्तेमाल खिलाड़ी मिड-रेंज की फाइट्स में कर सकते हैं।
Free Fire में मिड-रेंज फाइट्स के लिए सबसे अच्छी गन्स
#1 - SCAR

Scar को Free Fire में मिड-रेंज में बिना किसी शक सबसे अच्छा विकल्प माना जाएगा। इसका डैमेज काफी अच्छा है और मिड-रेंज में इसकी एक्यूरेसी भी अच्छी है। इसका डैमेज 53 का है। इसमें आप मैगजीन, स्टॉक और फोरग्रिप्स का इस्तेमाल करके और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
#2 - XM8

XM8 एक जबरदस्त विकल्प है। आप आसानी से इसकी मदद से मिड-रेंज में फाइट्स के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। XM8 का एवरेज डैमेज पर हिट 57 का है और इसमें 30 बुलेट्स मौजूद रहती हैं। इसमें 2x स्कोप रहता है और आप दूसरा स्कोप इस्तेमाल नहीं कर सकते। हालांकि, मिड-रेंज के लिए यह स्कोप भी बेहतर विकल्प है।
#3 - SVD Dragunov

SVD एक ऑटोमेटिक स्नाइपर राइफल है। इसमें AR की एमो लगती है और यह सप्लाई ड्रॉप्स में मौजूद रहती है। इसका डैमेज ज्यादा है और आप आसान से कुछ सेकंड्स में पूरी टीम को खत्म कर सकते हैं। SVD Dragunov का एवरेज डैमेज हिट 89 का है। इस गन में पहले से 4x स्कोप मौजूद रहता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स को लेकर अलग रह सकती है क्योंकि हर किसी के खेलने का तरीका अलग रहता है।)