3 जगहें जहां लैंड करके Free Fire MAX में शानदार लूट हासिल कर सकते हैं

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Best Free Fire MAX Places to Land for Better Loot: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कई सारे अलग-अलग मैप हैं। इसमें Bermuda Map को सबसे ज्यादा खेला जाता है। इस मैप में कई अच्छी जगहें हैं। इसी बीच प्लेयर्स के मन में सवाल होता है कि लूट करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प कौन सा होने वाला है। इस आर्टिकल में हम 3 जगहों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें Free Fire MAX के Bermuda Map में लैंडिंग के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।

Ad

3 जगहें जहां लैंड करके Free Fire MAX में शानदार लूट हासिल कर सकते हैं

1- Mars Electric

youtube-cover
Ad

Mars Electric असल में Bermuda मैप के नीचले हिस्से में हैं। कई लोग इसे नज़रअंदाज करते हैं लेकिन यह लूट पाने के लिए बढ़िया जगह है। यहां पर एक स्क्वाड को आसानी से बेहतर लूट मिल जाएगी। ध्यान रखने वाली बात यह है कि कुछ प्लेयर इस जगह आते हैं और आपको उनसे लड़ना होगा।


2- Bimasakti Strip

youtube-cover
Ad

Bimasakti Strip में लूट काफी अच्छी रहती है। इस जगह पर कई सारे प्लेयर लैंड करते हैं क्योंकि यह मैप के सेंटर में हैं। यहां से एक से दूसरी जगह पर रोटेट करना आसान हो जाता है। कई सारी बिल्डिंग होने के कारण आपको लूट में दिक्कत नहीं आती है। इस जगह पर गन आसानी से मिल जाती है और फिर आप शुरुआत में आपसे भिड़ने वाले विरोधियों को नॉक कर सकते हैं।


3- Peak

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Peak को कई लोग पसंद करते हैं। यह जगह भी सेंटर में है और यहां लूट की क्वालिटी काफी अच्छी होती है। इस जगह पर कुछ बड़ी बिल्डिंग है और कुछ टीमें यहां लैंड करती है। आपको अच्छी लूट चाहिए, तो यह Bermuda मैप के बेहतरीन विकल्पों में से एक है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद लैंडिंग को लेकर अलग हो सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications