3 सबसे शानदार पेट्स जिन्हें Free Fire MAX में आक्रमक तरीके से खेलने वाले प्लेयर्स उपयोग कर सकते हैं

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Best Pets for Aggressive Players: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स को बहुत पसंद किया जाता है। इनके पास कैरेक्टर्स की तरह अनोखी ताकत होती है। आप इनका उपयोग करके अपने खेलने के तरीके को आक्रमक बना सकते हैं। कुछ प्लेयर्स पहले से आक्रमक तरीके से खेलते हैं। इस आर्टिकल में हम खिलाड़ियों के लिए कुछ शानदार पेट्स लेकर आए हैं।

Ad

3 सबसे शानदार पेट्स जिन्हें Free Fire MAX में आक्रमक तरीके से खेलने वाले प्लेयर्स उपयोग कर सकते हैं

3- Dreki

youtube-cover
Ad

Dreki पेट को कई लोग उपयोग करते हैं। इसके पास Dragon Glare नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 10 मीटर के अंदर मेडकीट लगा रहे प्लेयर्स की जगह पता चल जाती है। इसका इफेक्ट 3 सेकेंड्स तक रहता है। आप इस पेट का उपयोग करके जगह पता लगा सकते हैं और फिर आक्रमक तरीके से पुश कर सकते हैं।


2- Falco

youtube-cover
Ad

Skyline Spree नाम की ताकत Falco के पास है। इसकी मदद से लैंड करते समय ग्लाइडिंग स्पीड में 10% का सुधार होता है और डाइविंग स्पीड 25% तक बढ़ जाती है। आप अन्य लोगों से पहले लैंड कर पाएंगे। आप जल्दी लूट करते हुए बाद में लैंड करने वाले प्लेयर्स को धराशाई करते हुए कुछ शुरुआती किल्स आसानी से निकाल सकते हैं।


1- Spirit Fox

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Spirit Fox के पास Well Fed नाम की ताकत है। इसका उपयोग करके आप हेल्थ किट लगाने पर HP अधिक पा सकते हैं। यह आपकी हेल्थ को ज्यादा तेजी से बढ़ाने में फायदा करा सकता है। अगर आप आक्रमक खेलते हैं, तो फिर HP पर कई बार उतना ध्यान नहीं जाता है लेकिन यह पेट आपकी HP बढ़ाने की चिंता को कुछ हद तक जरूर कम कर देता है।

(नोट: इस आर्टिकल में पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications