Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स की कोई कमी नहीं है और हर कोई अच्छे पेट्स का इस्तेमाल करके दूसरे खिलाड़ियों से आगे निकलना चाहता है। कई लोगों को अच्छे पेट्स का चुनाव करते नहीं आता है। इस आर्टिकल में हम 3 पेट्स के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप Free Fire MAX में काफी फायदा उठा सकते हैं।
Free Fire MAX में मौजूदा समय के 3 पेट्स जिनसे आप मैचों के दौरान काफी फायदा उठा सकते हैं
3) Falco

Falco की मदद से आप तेजी से लैंड कर सकते हैं। इसकी मदद से ग्लाइडिंग स्पीड 15% तक बढ़ जाती है और लैंड करने की स्पीड 25% तक बढ़ जाती है। यह कैरेक्टर शानदार विकल्प है। आप रैंक मैचों में पहले लैंड करके आसानी से गन्स लूट सकते हैं और हाल ही में उतरे खिलाड़ियों को नॉक करके किल्स निकाल सकते हैं।
2) Ottero

Ottero की मदद से आप ट्रीटमेंट पिस्टल या मेड किट का इस्तेमाल करने पर अधिक EP पा सकते हैं। आपको 35% HP रिकवर करने में मदद मिलती है। इसे K के साथ इस्तेमाल किया जाए तो हेल्थ के मामले में दिक्कत ही खत्म हो जाएगी। यह कैरेक्टर आपको क्लैश स्क्वाड मोड में भी फायदा दे सकता है और बैटल रॉयल मोड के लिए तो यह पहले से ही अच्छा विकल्प है।
1) Arvon

Arvon कैरेक्टर की Dinoculars ताकत का इस्तेमाल करके आप एक एरिया में मौजूद विरोधियों का पता लगा सकते हैं। आप 50 मीटर के अंदर ही इस स्किल द्वारा फायदा उठा सकते हैं और इसका इफेक्ट 3 सेकेंड्स के लिए ही रहता है। इससे विरोधियों की लोकेशन के हिसाब से आप रश करने की प्लानिंग बना सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)