Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स और पेट्स का बहुत महत्व है। अगर सही चुनाव किया जाए, तो यह दोनों चीज़ें आपकी जीत का कारण बन सकती है। पेट्स के मामले में गेम में ढेरों विकल्प मौजूद हैं और किसी एक को चुनना मुश्किल है। रैंक पुश करने के दौरान कुछ ऐसे पेट हैं, जिनसे फायदा हो सकता है। इस आर्टिकल में हम रैंक पुश के लिए 3 सबसे अच्छे पेट्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छे पेट्स जो रैंक पुश में मदद कर सकते हैं
3) Ottero

Ottero के पास Double Blubber नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप मेड किट या ट्रीटमेंट पिस्टल को अप्लाई करने पर अधिक EP हासिल कर सकते हैं। यह हेल्थ पॉइंट्स आपको फाइट में फायदा दिला सकती है और आप कई सारे मैच जीत सकते हैं।
2) Rockie

Rockie के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किसी भी कैरेक्टर, जिसके पास एक्टिव स्किल है, उसका कूलडाउन कम कर सकते हैं। यह आपको रैंक मैचों में फाइट्स जीतने में मदद कर सकती है और कुल मिलाकर इससे रैंक पुश के मामले में भी फायदा होता है।
1) Mr. Waggor

Free Fire MAX में Mr. Waggor के पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। आपको अंतिम समय में यह काफी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आपको हर 120 सेकेंड्स में एक ग्लू वॉल मिलती है। अगर आपके पास पहले से ग्लू वॉल नहीं है, तो ही आपको ग्लू वॉल मिलेगी। अंतिम ज़ोन में यह एक ग्लू वॉल आपकी जीत और सर्वाइवल में मदद कर सकती है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद पेट्स के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)