Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स को काफी पसंद किया जाता है। इनके पास अनोखी ताकत होती है और आप सही उपयोग करके गेमप्ले में सुधार लाया जा सकता है। रैंक और अनरैंक दोनों मोड में सही पेट होना बहुत जरुरी है। इस आर्टिकल में गेम के 3 सबसे जबरदस्त पेट्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 3 तगड़े पेट्स जो रैंक और अनरैंक दोनों तरह के मैचों में उपयोगी रह सकते हैं
3) Falco

Falco पेट की Skyline Spree नाम की ताकत का उपयोग करके आप बहुत फायदा उठा सकते हैं। प्लेन पर से कूदने के बाद ग्लाइडिंग स्पीड 15% तक बढ़ जाती है। दूसरी ओर लैंडिंग स्पीड में 25% तक सुधार देखने को मिलता है। आप तेजी से लैंड कर पाएंगे और यह आपको शुरुआती किल्स दिलाने में मदद करता है।
2) Ottero

Free Fire MAX में Ottero के पास जबरदस्त ताकत है। इस पेट को साथ रखने के बाद ट्रीटमेंट पिस्टल या फिर मेड किट का उपयोग करने पर आपको थोड़ी अधिक EP मिलती है। HP बढ़ाने के मामले में यह पेट बहुत मदद करता है।
1) Arvon

Avron पेट के पास Dinoculars नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 50 मीटर के अंदर मौजूद विरोधियों की जगह पता लगा सकते हैं। इसका इफैक्ट 3 सेकेंड्स के लिए रहता है। अंतिम ज़ोन में आप सभी करीबी विरोधियों की जगह पता लगा सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)