Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को मनोरंजन करने के लिए अनेक मैप्स के विकल्प मिल जाते हैं। हालांकि, प्लेयर्स बैटल रॉयल रैंक मोड को सबसे ज्यादा खेलना पसंद करते हैं। इस मोड के अंदर खिलाड़ियों को हॉट ड्रॉप्स पर लैंड करने से बचना चाहिए और शुरुआत में प्लेयर्स को अच्छी लूट मिलने वाली जगहों को प्राथमिकता देनी होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम खास लूट मिलने वाले जगहों को लेकर जानकारी देने वाले हैं।
Free Fire MAX में अच्छी लूट पाने के लिए 3 बेहतरीन जगहों के विकल्प
1) Factory

Free Fire MAX में बरमूडा मैप के अंदर Factory लैंड करने के लिए बेहतरीन जगह है। इस जगह लैंड करके अच्छी लूट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, शुरुआत में खिलाड़ियों को लैंड करके लूट करने पर ध्यान देना होगा, क्योंकि प्लेन पाथ फैक्ट्री के ऊपर से बनता है, तो ज्यादातर दुश्मन फैक्ट्री की छत पर उतरते है। इस वजह से प्लेयर्स लूट लेकर दुश्मनों के आने का इंतजार करें।
2) Observatory

Free Fire MAX में बरमूडा मैप के अंदर Observatory सबसे बेहतरीन जगह मानी जाती है। इस जगह खिलाड़ियों को हाई-क्वालिटी की लूट प्राप्त होगी। यहां घर, टावर और बिल्डिंग पर लूट की सामग्री के विकल्प मिल जाते हैं और इन सभी की मदद से दुश्मनों को आसानी से किल कर सकते हैं।
3) Hangar

Free Fire MAX में बरमूडा मैप के अंदर Hanger सबसे बढ़िया जगह है। इस स्थान पर लैंड करके अच्छी लूट प्राप्त कर सकते हैं। इस जगह उतरने के लिए Falco पेट का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि खिलाड़ियों को तेजी से उतरना होगा। अगर लैंड करने में कोई गलती कर देते हैं, तो दुश्मन आपको हवा में किल कर सकते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में अच्छी लूट को लेकर लेखक ने तीन अच्छी जगहों के बारे में जानकारी दी है।
