Free Fire MAX में Kalahari मैप में लैंडिंग के लिए 3 सबसे अच्छी जगहें

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में समय के साथ अलग-अलग तरह के मैप्स की एंट्री हुई। कुछ सालों पहले Kalahari मैप गेम में आया था और यह काफी जल्दी लोकप्रिय हो गया है। इस मैप को कई लोग उपयोग करना पसंद करते हैं। अभी भी कई लोग Bermuda मैप ही खेलना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि Kalahari भी अच्छा मैप है और इसमें भी आपको हाथ जमाने चाहिए। कई लोगों को लैंडिंग के लिए अच्छी जगह नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त जगहों के बारे में बात करेंगे, जो Kalahari मैप में लैंडिंग के लिए अच्छी जगह है।

Ad

Free Fire MAX में Kalahari मैप में लैंडिंग के लिए 3 सबसे अच्छी जगहें

1- Refinery

youtube-cover
Ad

Refinery को इस मैप का हॉट ड्रॉप माना जा सकता है। इस जगह पर कई सारे खिलाड़ी लैंड करते हैं और यहां लूट भी जबरदस्त मिलती है। इस जगह पर आक्रमक खिलाड़ी उतरते हुए आसानी से ढेरों किल्स निकाल सकते हैं। यहां से रोटेशन भी थोड़ा सिंपल हो जाता है।


2- The Sub

youtube-cover
Ad

The Sub या Submarine जगह पर लैंड करके आप शुरुआती फाइट्स का हिस्सा बन सकते हैं। पूरी टीम को यहां अच्छी लूट मिल सकती है। इसके बाद आप फाइट्स लेकर कुछ किल्स निकाल सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस जगह के करीब आपको गाड़ी मिल जाती है। इससे आप अंतिम समय में भी रोटेट कर सकते हैं।


3- Confinement

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Confinement को कई लोग लैंड करने के लिए पसंद नहीं करते हैं। इस जगह पर लैंड करना एक अच्छा विकल्प रह सकता है। इस जगह पर लूट अच्छी मिलती है। अगर आप सेफ तरह से खेलना चाहते हैं, तो फिर यह जगह बहुत उपयोगी रह सकती है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद लैंडिंग की जगह को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications