Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में ढेरों मैप्स मौजूद हैं लेकिन Bermuda को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मैप में लूट काफी अच्छी मिलती है और यह गेम का सबसे पहला मैप है। इस मैप में समय के साथ बदलाव हुए हैं लेकिन अभी तक यही सबसे लोकप्रिय है। कई लोगों के मन में लैंड करने को लेकर अलग-अलग सवाल रहते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में Bermuda मैप के अंदर लैंड करने के लिए सबसे अच्छे जगहों को लेकर बात करेंगे।
3 जबरदस्त जगहें जहां Free Fire MAX के Bermuda मैप में लैंड किया जा सकता है
1- Peak

Bermuda में Peak को लूट हासिल करने और लैंड करने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जा सकता है। इस जगह पर कई खिलाड़ी लैंड करते हैं और ऐसे में आपकी शुरुआती फाइट्स हो सकती हैं। इस चीज़ का ध्यान रखें क्योंकि शुरुआती समय में नॉक होना अच्छी चीज़ नहीं होगी।
2- Academy

Academy मैप कोने में मौजूद हैं लेकिन लूट के हिसाब से यह अच्छा विकल्प है। इस जगह पर आसानी से पूरी टीम को लूट मिल जाती है। यहां मौजूद बड़ी बिल्डिंग लूट के हिसाब से उपयोग की जा सकती है। इस बात को भी मानना पड़ेगा कि यहां से रोटेशन मुश्किल है।
3- Clock Tower

Clock Tower असल में Bermuda मैप के मध्य में उपस्थित है। इस जगह पर लैंड करने से बहुत हद तक फायदा हो सकता है। आपको यहां ढेरों विरोधी भी मिलेंगे और ऐसे में उनके हिसाब से आपको खेलना होगा।
(नोट: इस आर्टिकल में लैंड करने की जगहों को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)
