3 जबरदस्त स्क्रीन रिकॉर्डर्स जिनसे आप Free Fire का गेमप्ले रिकॉर्ड कर सकते हैं

image via ff.garena.com   ff7 Free Fire
image via ff.garena.com ff7 Free Fire

काफी सारे लोग Free Fire की रिकॉर्डिंग करके यूट्यूब पर गेमप्ले वीडियोस डालना चाहते हैं। हालांकि, कई लोगों को बेहतर रिकॉर्डर नहीं मिलता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire का गेमप्ले रिकॉर्ड करने के लिए सबसे अच्छे ऐप्स को लेकर चर्चा करेंगे।

Ad

Free Fire का गेमप्ले रिकॉर्ड करने के लिए 3 सबसे अच्छे ऐप्स

#1 - Omlet Arcade

youtube-cover
Ad

Omlet Arcade को सबसे जबरदस्त स्क्रीन रिकॉर्डर कहा जा सकता है क्योंकि आप यहां से Free Fire की लाइव स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं। इसका इंटरफेस भी काफी आसान है:

ये रहे Omlet Arcade के कुछ खास फीचर्स:

  • 60 FPS फ्रेम रेट में गेम को रिकॉर्ड कर सकते हैं
  • ज्यादा क्वालिटी में रिकॉर्डिंग और स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
  • इंटरफेस समझना काफी आसान है।
  • गेम के लिए ओवरले मिल जाते हैं।

इस रिकॉर्डर का साइज सिर्फ 24 MB है और आप यहां क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


#2 - DU Recorder

youtube-cover
Ad

DU Recorder एक फ्री ऐप है और इसमें आप आसानी से स्क्रीन को रिकॉर्ड सकते हैं। अगर आपको हाई-क्वलिटी गेमप्ले चाहिए तो यह एक जबरदस्त विकल्प है। आपको यहां एडिटिंग करने के विकल्प भी मिल जाते हैं।

यह रहे DU Recorder के कुछ जबरदस्त फीचर्स:

  • इन-ऐप एडिटर
  • 60 FPS फ्रेम रेट के साथ रिकॉर्डिंग
  • स्क्रीन रिकॉर्डिंग को रोकने और शुरू करने के लिए स्टॉप और स्टार्ट बटन
  • बाहर का साउंड भी रिकॉर्ड करने में सक्षम

इस रिकॉर्डर का साइज सिर्फ 5.6 MB है और आप यहां क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


#3 - AZ Screen Recorder

AZ Screen Recorder
AZ Screen Recorder

AZ Screen Recorder आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसकी अच्छी बात यह है कि आप वीडियोस को रिकॉर्ड कर सकते हैं और आपको कोई भी वाटरमार्क नहीं मिलता है।

Ad

ये रहे AZ Screen Recorder के कुछ खास फीचर्स:

  • HD क्वालिटी की 60 FPS के साथ रिकॉर्डिंग सपोर्ट
  • कोई टाइम लिमिट नहीं
  • रुट की जरूरत नहीं
  • इंटरनल और एक्सटर्नल साउंड रिकॉर्ड कर सकता है
  • फसकाम रिकॉर्डिंग संभव है।

इस रिकॉर्डर का साइज सिर्फ 18 MB है और आप यहां क्लिक करके इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications