Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई अलग-अलग तरह से खेलना पसंद करता है। गन्स का इसी बीच काफी महत्व रहता है। अगर आपको खुद को आक्रमक दिखाना है, तो बेहतर गन्स होनी चाहिए। फाइट्स जीतने में भी अच्छी गन्स का चुनाव महत्वपूर्ण बन जाता है। कई लोगों को बेहतर गन के विकल्प को चुनने के मामले में दिक्कत आती है। क्लोज और मिड रेंज में फाइट्स के लिए सबमशीन गन्स (SMG) को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे अच्छी SMG गन्स को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में 3 SMG गन्स जो काफी ताकतवर विकल्प हैं
1) CG15

CG15 को क्लोज और मिड रेंज में उपयोग किया जा सकता है। इस गन का डैमेज 50 का है और इसकी रेंज 71 की है। साथ ही गन की एक्यूरेसी 60 की है और मूवमेंट स्पीड 63 की है। कुल मिलाकर यह गन आपको फायदा दिला सकती है।
2) MP5

MP5 को डैमेज के मामले में CG15 की तरह माना जा सकता है। इस गन का डैमेज 48 का है और इसी बीच गन की मूवमेंट स्पीड 66 की है। इस गन की एक्यूरेसी 54 की है और यह क्लोज रेंज में काफी उपयोग की जाती है।
3) MP40

Free Fire MAX में MP40 को क्लोज रेंज में एक बीस्ट माना जा सकता है। इस गन का रेट ऑफ फायर 83 का है। आपको बता दें कि उस गन का डैमेज 48 का है। इसकी रेंज कम है लेकिन अगर आप करीबी फाइट्स में इसका उपयोग करते हैं, तो दिक्कत नहीं आएगी।
(नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)