3 सबसे शानदार स्नाइपर राइफल्स जिन्हें Free Fire MAX में खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Best Sniper Rifles in Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में स्नाइपर्स का काफी ज्यादा महत्व है। आप गन्स को बहुत पसंद करते हैं। लॉन्ग रेंज में फाइट्स में स्नाइपर का इस्तेमाल आपको जरूर फायदा करा सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे शानदार स्नाइपर राइफल्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं।

Ad

3 सबसे शानदार स्नाइपर राइफल्स जिन्हें Free Fire MAX में खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए

1- AWM

youtube-cover
Ad

Arctic Warfare Magnum या AWM को इसकी रेंज और एक्यूरेसी के कारण पसंद किया जाता है। दोनों ही 90 के ऊपर है और इसका डैमेज भी शानदार है। गन में पहले से स्कोप रहता है और आप इसे एयरड्रॉप से पा सकते हैं। यह सबसे अच्छी स्नाइपर है लेकिन दिक्कत यह है कि यह बहुत ज्यादा रेयर विकल्प है।


2- M82B

youtube-cover
Ad

M82B गन को कई लोग पसंद करते हैं क्योंकि इसमें काफी क्षमता है। इसकी एक्यूरेसी 90 की है और रेंज 85 है। आप आसानी से ग्लू वॉल्स के आरपार भी शॉट्स ले सकते हैं। यह गन आपको बहुत हद तक फायदा करा सकती है। अगर आप आखिरी ज़ोन में हैं, तो ग्लू वॉल्स के पीछे मौजूद लोगों को धराशाई करने के लिए इससे अच्छा विकल्प नहीं है।


3- Kar98K

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Kar98K को काफी स्थिर गन माना जाता है। इस गन में पहले से 8x स्कोप लगा हुआ है। इसका डैमेज रेट 90 का है और रेंज 84 की है। आप आसानी से एक या दो शॉट्स में विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं। इस गन को ढूंढना भी बहुत ज्यादा आसान है।

(नोट: इस आर्टिकल में दी गई गन्स की जानकारी लेखक ने अपनी हिसाब से दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications