Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB45 अपडेट आज ही रिलीज किया गया है। इस अपडेट के साथ कई नई चीज़ें गेम में आई हैं और कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ चीज़ें सभी को अच्छी लगेंगी। इस आर्टिकल में हम उन्हीं कुछ विकल्पों के बारे में बात करेंगे। Free Fire MAX के OB45 अपडेट के साथ आई 3 सबसे शानदार चीज़ें जो फैंस को बहुत पसंद आएंगी1- Mini Peak इवेंट View this post on Instagram Instagram Postनए अपडेट के साथ Mini Peak स्पेशल इवेंट को शामिल किया गया है। यह 7 साल होने के खास मौके पर लाया गया है। क्लैश स्क्वाड और बैटल रॉयल दोनों मोड्स में यह नया इवेंट देखने को मिला। बैटल रॉयल में आपकी टीम एक से दूसरी जगह टेलीपोर्ट हो पाएगी। क्लैश स्क्वाड मोड में आप आखिरी के दो राउंड्स में अलग जगह आ जाएंगे। 2- Chrono और Alok की स्किल्स में सुधार View this post on Instagram Instagram PostChrono और Alok दोनों ही कैरेक्टर्स को काफी उपयोग किया जाता है। यह आसान से सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विकल्पों में गिने जाते हैं। इसी वजह से दोनों ही कैरेक्टर्स की ताकत में थोड़ा सुधार आपको मदद करेगा। Chrono कैरेक्टर का इफेक्ट अब 6 की जगह 8 सेकेंड्स तक रहेगा। इसके साथ ही Alok द्वारा साथियों की 3 HP की जगह अब 5 HP बढ़ेगी। 3- नया कैरेक्टर View this post on Instagram Instagram PostFree Fire MAX में हर एक नए अपडेट के साथ कैरेक्टर्स को जोड़ा जाता है। हालिया अपडेट के साथ Kassie कैरेक्टर को शामिल किया गया है। इसके पास Electro Therapy नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप एक चुने गए एक टीममेट को HP प्रदान कर सकते हैं। शर्त यह है कि वो साथी आपके 20 मीटर की रेंज में होना चाहिए। फाइट्स के दौरान यह कैरेक्टर बहुत उपयोगी रहेगा। (नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद फीचर्स को लेकर अलग रह सकती है।)