3 टिप्स जिनसे K/D रेश्यो को Free Fire MAX में बढ़ाने के मामले में आसानी मिलेगी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में किल डेथ रेश्यो (K/D रेश्यो) का काफी अहम किरदार रहता है। इससे आप खुद की स्किल्स का बेहतर तरीके से प्रदर्शन कर पाएंगे। K/D रेश्यो से पता चलता है कि आपकी स्किल्स कैसी है और आप मैचों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसे बढ़ाना बहुत ज्यादा मुश्किल है और इसमें मेहनत लगती है। कुछ साधारण टिप्स इस चीज़ को आपके लिए आसान बना सकती है। इस आर्टिकल में 3 टिप्स के बारे में बात करेंगे जिनसे आपको K/D रेश्यो को तेजी से बढ़ाने में आसानी होगी।


3 टिप्स जिनसे K/D रेश्यो को Free Fire MAX में बढ़ाने के मामले में आसानी मिलेगी

3) ध्यान रखें कि कब बचकर निकलना है

youtube-cover

कई बार फाइट्स के दौरान आप बैकफुट पर आ जाते हैं और आपको महसूस होने लगता है कि अब जीत मुश्किल है। ऐसे समय पर आपको हमेशा ही यह पता होना चाहिए कि कब बचकर निकलना है। इससे सर्वाइव करने और बाद में ज्यादा किल्स निकालने में आसानी होगी।


2) अपनी स्किल्स और गेमप्ले को बेहतर करने पर काम करें

youtube-cover

गेमप्ले को बेहतर करने से K/D तेजी से बढ़ता है। आपको फाइटिंग स्किल्स के साथ हमेशा ही टिप्स और ट्रिक्स का उपयोग करना चाहिए। आप यूट्यूब चैनल्स से यह छोटी-छोटी चीज़ें सीख सकते हैं। आप थ्री-फिंगर क्लॉ का सेटअप भी लगा सकते हैं।


1) थर्ड पार्टी फाइट्स में जाकर अटैक करें

youtube-cover

अगर कोई फाइट चल रही है, आप बीच में दखल देते हैं, तो फिर आपकी जीत के चांस ज्यादा रहते हैं। दोनों का ध्यान आपसे में लड़ने पर होगा। इसी बीच आप थर्ड पार्टी बनकर एंट्री कर सकते हैं और इसी बीच कुछ किल्स निकाल सकते हैं। यह K/D बढ़ाने में मदद करेगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now