Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं। इसकी मदद से ढेरों चीज़ें पा सकते हैं और इन्हें पैसे खर्च करके खरीदना होता है। इसी बीच कुछ तरीकों से मुफ्त में भी डायमंड्स पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उनमें से तीन सबसे अच्छे तरीकों के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे आप मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स
Google Opinion Rewards को मुफ्त में डायमंड्स पाने के लिए सबसे अच्छे तरीकों में गिना जाता है। इसमें आपको सिर्फ आसान सर्वे करने होते हैं और इसके बदले प्ले क्रेडिट्स मिलते हैं। आप उन्हें रिडीम करके गेम में सीधा डायमंड्स पा सकते हैं।
Booyah ऐप
![Booyah ऐप अच्छा विकल्प है (Image via Free Fire)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/12/c62fb-16409395567850-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/12/c62fb-16409395567850-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/12/c62fb-16409395567850-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/12/c62fb-16409395567850-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/12/c62fb-16409395567850-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/12/c62fb-16409395567850-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/12/c62fb-16409395567850-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/12/c62fb-16409395567850-1920.jpg 1920w)
Booyah ऐप को असल में Free Fire MAX के डेवलपर्स ने ही बताया। यह एक स्ट्रीमिंग और वीडियो प्लेटफार्म है। यहां पर कई सारे इवेंट्स को जोड़ा जाता है। आप उनमें हिस्सा लेकर आसानी से शानदार आयटम्स पा सकते हैं। यहां होने वाली प्रतियोगिताओं में इनाम के रूप में डायमंड्स भी मिलते हैं और मुफ्त में इन-गेम करेंसी पाने का यह अच्छा विकल्प है।
रिडीम कोड्स
![रिडीम कोड्स (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e0c4a-16270424830709-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e0c4a-16270424830709-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e0c4a-16270424830709-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e0c4a-16270424830709-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e0c4a-16270424830709-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e0c4a-16270424830709-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e0c4a-16270424830709-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/e0c4a-16270424830709-800.jpg 1920w)
Free Fire MAX के रिडीम कोड्स को डेवलपर्स द्वारा रिलीज किया जाता है। इसकी मदद से आप कई सारी शानदार चीज़ें पा सकते हैं और यहां इनाम के रूप में कई बार डायमंड्स भी मिलते हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाता है और आप आधिकारिक रिडिम्प्शन वेबसाइट पर जाकर आसानी से इन्हें रिडीम कर सकते हैं। बाद में गेम के मेल सेक्शन में जाकर आप मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं।
(नोट: मुफ्त में डायमंड्स पाने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। यह चीज़ संभव नहीं है कि कुछ स्टेप्स का पालन करके आप मुफ्त में डायमंड्स को हासिल कर पाएं। साथ ही आपको डायमंड्स जनरेटर्स या मोड्स से दूर रहना होगा। इससे अकाउंट बैन हो जाता है और ज्यादातर मौकों पर इस तरह की चीज़ें काम ही नहीं करती है।)