Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालना चाहता है। यह काम आसान नहीं है और इसमें बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ज्यादा किल निकालने से आप अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले खुद को अलग और बेहतर दिखा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप ज्यादा से ज्यादा किल्स निकाल सकते हैं।
Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा किल्स निकाल सकते हैं
3) मिड रेंज हथियारों पर हाथ जमाएं
मिड रेंज की फाइट्स को कई लोग नज़रअंदाज करते हैं लेकिन इससे बहुत फायदा मिल सकता है। लॉन्ग और क्लोज रेंज में खुद को बेहतर कर लेते हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद जब मिड रेंज की बात आती है, तो उसमें भी ध्यान देना जरुरी है। इस रेंज के लिए SCAR, Vector और UMP अच्छी गन रह सकती हैं। आपको इसे सही करने पर भी ध्यान देना चाहिए।
2) क्रॉसफायर का हिस्सा बनें
जब भी दो खिलाड़ियों और टीमों की भिड़ंत हो रही हो, तो उसमें हिस्सा लेकर आप फायदा उठा सकते हैं। आपको फाइट्स के बीच किसी अलग पोजिशन में जाकर थोड़े किल निकाल सकते हैं। कई लोग इस तरह तरीके का उपयोग करके स्किल्स में सुधार ला सकते हैं।
1) शूटिंग स्किल्स में सुधार करें
Free Fire MAX में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए स्किल्स पर काम करना सबसे ज्यादा जरुरी है।ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करें और अपनी एक्यूरेसी को बेहतर करने का प्रयास करें। इससे बहुत हद तक आपको फायदा मिलेगा और आप ज्यादा से ज्यादा किल्स निकाल पाएंगे। ट्रेनिंग ग्राउंड में टार्गेट्स बने रहते हैं, आपको उनका भी इस्तेमाल करना पड़ता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)