Free Fire MAX में 3 टिप्स जिनसे स्नाइपर राइफल्स को शानदार तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में स्नाइपर राइफल्स को काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। असल में यह गन्स लॉन्ग रेंज के लिए बनाई जाती हैं और इसमें एक समय पर सिंगल बुलेट निकलती है। इसका डैमेज बहुत ज्यादा रहता है। कई लोग स्नाइपर्स को सही तरह से उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे स्नाइपर राइफल्स को अच्छी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे स्नाइपर राइफल्स को शानदार तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है

1- बुलेट ड्रॉप का ध्यान रखें

youtube-cover
Ad

स्नाइपर राइफल्स साधारण गन्स की तरह काम नहीं करती। आप लॉन्ग रेंज में इसका उपयोग करते हैं और ऐसे में बुलेट ड्रॉप देखने को मिलता है। जितनी दुरी होगी, उतना ज्यादा बुलेट ड्रॉप रहेगा। इस चीज़ का ध्यान रखकर ही निशाना लगाएं। आप बुलेट ड्रॉप्स के बारे में सिर्फ लगातार अभ्यास करके और अनुभव हासिल करके ही जान पाएंगे।

2- शांत रहें और विरोधी के रुकने का इंतजार करें

youtube-cover
Ad

स्नाइपर राइफल्स के कई सारे उपयोगकर्ता पहले ही वार में रह जाते हैं। आपको हमेशा ही विरोधी को देखना है और जैसे ही वो एक जगह पर रुक जाए, आप उसपर वार कर सकते हैं। इससे स्नाइपर राइफल को उपयोग करने से सबसे ज्यादा फायदे आपको मिल पाएंगे। लंबे रन में यह टिप उपयोगी साबित जरूर होगी।

3- स्नाइपिंग करते समय मूव नहीं करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में स्नाइपिंग करते समय एक्यूरेसी काफी ज्यादा अहम बन जाती है। आप विरोधियों पर निशाना लगाते हैं और इसके बाद अगर मूव हो जाते हैं, तो फिर आपकी एक्यूरेसी पर फर्क पड़ता है। कोशिश करें कि परफेक्ट शॉट लग पाए। आपको पहले ही एक कवर वाली जगह को होल्ड करना होगा। लगातार जगह बदलना एक गलती हो सकती है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications