Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे बैटल रॉयल मोड में ज्यादा से ज्यादा मैच जीते जा सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई बैटल रॉयल मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए आपको स्किल्स का भी ध्यान रखना पड़ता है। कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप प्रदर्शन में सुधार ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे बैटल रॉयल मैचों में ज्यादा से ज्यादा मैच जीते जा सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे बैटल रॉयल मोड में ज्यादा से ज्यादा मैच जीते जा सकते हैं

1- एक कार अपने साथ रखें

गाड़ी हमेशा ही अपने साथ रखें (Image Via Garena)
गाड़ी हमेशा ही अपने साथ रखें (Image Via Garena)

आपको हमेशा ही फाइट्स के दौरान बैटल रॉयल मैचों में कार साथ रखनी चाहिए। आप फाइट्स से बचने और रोटेशन करने के लिए इनका उपयोग कर सकते हैं। साथ ही यह आपके लिए कवर की तरह काम कर सकती है।

Ad

2- हमेशा ही ग्लू वॉल्स अपने पास रखें

youtube-cover
Ad

ग्लू वॉल्स और ग्रेनेड्स काफी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं। कई लोग इन्हें नज़रअंदाज करते हैं। यह उनकी बड़ी गलती रह सकती है। आपको यह चीज़ें अपने पास रखी चाहिए क्योंकि फाइट्स में इनका काफी उपयोग होता है। आप ग्लू वॉल से अपने लिए कवर बना सकते हैं और ग्रेनेड से विरोधियों को नॉक कर सकते हैं।


3- DJ Alok कैरेक्टर का उपयोग करें

गेम में DJ Alok से बहुत हद तक फायदा होगा (Image Via (Garena)
गेम में DJ Alok से बहुत हद तक फायदा होगा (Image Via (Garena)

DJ Alok कैरेक्टर का बैटल रॉयल मोड में उपयोग करने से बहुत फायदा हो सकता है। इससे HP बढ़ाई जा सकती है और कुल मिलाकर मूवमेंट स्पीड के मामले में भी आपको फायदा होता है। इसका कूलडाउन भी एक मिनट से कम है। इसी के चलते मैचों के दौरान आपको बहुत फायदा मिलने वाला है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके के मामले में अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications