Free Fire MAX में डायमंड्स का उपयोग करके आप ढेरों चीज़ें खरीद सकते हैं। हालांकि, डायमंड्स महंगे मिलते हैं और हर कोई इन्हें अफोर्ड नहीं कर पाता है। कुछ तरीकों से आप डायमंड्स को मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे मुफ्त में डायमंड्स हासिल किए जा सकते हैं।
Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे मुफ्त में डायमंड्स हासिल किए जा सकते हैं
1) Google Opinion Rewards

Google Opinion Rewards एक शानदार विकल्प है और यह भरोसेमंद ऐप है। यहां आपको सर्वे करने पर मुफ्त में प्ले क्रेडिट्स मिलते हैं। इनसे आप गूगल प्ले स्टोर में डायमंड्स खरीद सकते हैं। सर्वे लगातार नहीं आते हैं और आपको जरूर इंतजार करना पड़ सकता है।
2) GPT ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें

Google Opinion Rewards में लगातार सर्वे नहीं आते हैं। ऐसे में प्लेयर्स इसी बीच GPT ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें आपको ज्यादा सर्वे मिलते हैं। साथ ही आप वीडियो देखकर, सवालों के जवाब देकर और गेम्स खेलकर भी क्रेडिट्स पा सकते हैं। बाद में आप उन्हें गिफ्ट कार्ड के तौर पर रिडीम कर सकते हैं। Easy Rewards, Poll Pay, PollPe और Swagbucks कुछ अच्छे विकल्प हैं।
3) गिवअवे और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें
Free Fire MAX के कई कंटेंट क्रिएटर्स गिवअवे कराते हैं। ऐसे में आप उनमें हिस्सा ले सकते हैं और किस्मत रही तो डायमंड्स आपको मिल जाएंगे। इसके अलावा यूट्यूबर और अन्य कंटेंट क्रिएटर्स कस्टम रूम प्रतियोगताओं में हिस्सा ले सकते हैं। अगर यहां आपकी टीम की जीत हुई, तो आपको इनाम के दौरान पर डायमंड्स मिलेंगे।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। आपको बताए गए सभी तरीकों को मेहनत करनी होगी और समय भी देना होगा। तुरंत ही आपको मुफ्त डायमंड्स नहीं मिलेंगे। आप इस चीज़ का ध्यान जरूर रखना चाहिए।)