3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में अंतिम ज़ोन तक जा सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई बैटल रॉयल मैचों में प्रभावित करना चाहता है। इस मोड में आपको समय देना पड़ता है और काफी प्रतियोगिता होती है। इसी कारण स्किल्स पर ध्यान देना भी एक जरुरी चीज़ बन जाती है। मैच के अंतिम समय तक बना रहना मुश्किल होता है लेकिन अगर आप कुछ चीज़ों का ध्यान रखें, तो बहुत हद तक सुधार लाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बारे में बात करेंगे, जिनसे अंतिम ज़ोन तक जा सकते हैं।

Ad

3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में अंतिम ज़ोन तक जा सकते हैं

3) अच्छी लूट को अपने पास रखें

youtube-cover
Ad

लूट अच्छी रखने की कोशिश करें। इससे आपके आखिरी ज़ोन में जाने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। आपको हमेशा ही प्रयास करना है कि हर तरह की लूट अपने पास रखें। ग्रेनेड्स, स्मोक्स और ग्लू वॉल्स तीनों को गन्स के साथ रखना सही फैसला रहने वाला है। यह आपको अंतिम ज़ोन तक लेकर जाने में काफी फायदेमंद रह सकता है।


2) ज़ोन छोटा होने पर ऊंची जगह पर रहें

youtube-cover
Ad

मैप में ऊंची और नीची अलग-अलग तरह की जगहें होती हैं। आपको सेफ ज़ोन में आने के बाद ऊंची जगह पर रहना चाहिए। इससे आप सभी जगहों पर अपनी नज़र बनाए रख पाते हैं। साथ ही आपको ऊंची जगहों पर रहने के कारण स्पॉट नहीं किया जा सकता है। साथ ही कैम्प कर रहे लोगों की जगह पता चल जाती है।


1) सेफ खेलें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में सेफ खेलने से बहुत हद तक फायदा होता है। अगर आपका लक्ष्य अंतिम ज़ोन तक जाना है, तो फिर आप आसानी से कुछ चीज़ों का ध्यान रखकर फायदा उठा सकते हैं। आपको जोखिम कम से कम उठाना होगा। अंतिम ज़ोन में आने के लिए इससे अच्छा कोई विकल्प नहीं रहने वाला है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications