Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे हेडशॉट्स लगाने की संख्या को बढ़ाया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में अगर आपको किसी भी फाइट में जीत दर्ज करनी है, तो इसके लिए हेडशॉट्स लगाना सबसे अच्छा विकल्प रहता है। सिर पर सबसे ज्यादा डैमेज होता है और ऐसे में आप वहाँ पर हमला करके विरोधियों को नॉक कर सकते हैं। कई लोग छोटी-छोटी चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस आर्टिकल मे हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे Free Fire MAX में हेडशॉट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।


Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे हेडशॉट्स लगाने की संख्या को बढ़ाया जा सकता है

1) अभ्यास करते रहें

youtube-cover

अगर आपको किसी भी तरह की टिप्स या ट्रिक्स का उपयोग करना है। साथ ही गन्स पर महारत हासिल करनी है, तो फिर ट्रेनिंग करना बहुत जरूरी है। ट्रेनिंग करने से गेम पर हाथ सेट हो जाते हैं। इसके लिए ट्रेनिंग ग्राउंड सबसे अच्छा विकल्प रहता है। आप वहां पर बार सिर पर निशाना लगाने का अभ्यास कर सकते हैं।


2) स्नाइपर का इस्तेमाल करें

youtube-cover

हेडशॉट्स लगाने के लिए स्नाइपर सबसे अच्छा विकल्प है। इन गन्स का डैमेज बहुत ज्यादा रहता है और अप आसानी से इसे सही जगह प्लेस करके एक या दो शॉट में विरोधी को नॉक कर सकते हैं। कई प्लेयर्स लॉन्ग और मिड रेंज के साथ क्लोज रेंज में भी हेडशॉट्स लगाने के लिए स्नाइपर का उपयोग करते हैं। हालांकि, इसके लिए काफी मेहनत लगती है।


3) सेंसिटिविटी सेटिंग्स

सेंसिटिविटी सेटिंग्स मे चेंज करें (Image via Garena)
सेंसिटिविटी सेटिंग्स मे चेंज करें (Image via Garena)

अगर आप सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव कर देंगे, तो आपको गेमप्ले मे बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। असल मे सेंसिटिविटी सेटिंग्स को ज्यादा रखना चाहिए, उससे मूवमेंट तेज हो जाती है। साथ ही प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलता है।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का तरीका थोड़ा अलग जरूर हो सकता है।)

App download animated image Get the free App now