Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे गेमप्ले में बड़ा सुधार किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए स्किल्स को सुधारना जरुरी रहता है। सिर्फ सेटिंग्स को चेंज करने या अच्छा डिवाइस लेने से उतना फर्क पड़ता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में अपना गेमप्ले सुधारने के लिए 3 सबसे अच्छी टिप्स के बारे में बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे गेमप्ले में बड़ा सुधार किया जा सकता है

1) ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में अगर आपको गेमप्ले बेहतर करना है, तो फिर ट्रेनिंग ग्राउंड सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। इसमें आप नई गन्स को ट्राय कर सकते हैं और मूवमेंट्स पर भी हाथ जमा सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प रहेगा और कई प्रोफेशनल प्लेयर्स घंटों तक ट्रेनिंग करते हैं।


2) क्रॉसहेयर की प्लेसमेंट

youtube-cover
Ad

क्रॉसहेयर को सही जगह पर रखने से बहुत फायदा होता है। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो फिर आपको निशाने को बेहतर करना होगा। अगर सही जगह गोलियां लगेंगी, तो विरोधी आसानी से नॉक हो जाएगा। इसी वजह से अगर ज्यादा किल्स लेने हैं और गेमप्ले को बेहतर करना है, तो फिर क्रॉसहेयर की प्लेसमेंट को सही रखते हुए एक्यूरेसी को बढ़ाना होगा। इससे बहुत फायदा होगा।


3) HUD कंट्रोल्स

youtube-cover
Ad

HUD कंट्रोल्स काफी ज्यादा महत्वपूर्ण किरदार निभाती है। इससे रिफ्लेक्स बेहतर हो जाते हैं। कई लोग अभी भी नॉर्मल लेआउट में खेलते हैं। आप क्लॉ सेटअप ट्राय कर सकते हैं। शुरुआत में इसे अपनाना मुश्किल रहता है और आप बार-बार नॉक भी हो सकते हैं। हालांकि, थोड़े समय में आपको इसकी आदत पड़ जाएगी और बाद में इसे नतीजे दिखेंगे। आप एक साथ बहुत सारे काम कर पाएंगे और इससे प्रदर्शन बेहतर होगा। साफ तौर पर गेमप्ले में सुधार नज़र आएगा।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications