Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे स्नाइपिंग के मामले में सुधार किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई बैटल रॉयल मैचों में जीत दर्ज करना चाहता है। कई लोग क्लोज रेंज में काफी अच्छे हैं लेकिन लॉन्ग रेंज में उनका प्रदर्शन कमजोर रहता है। कुछ तरीकों का उपयोग करके आप लॉन्ग रेंज में स्नाइपिंग करके स्किल्स बेहतर बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे स्नाइपिंग को बेहतर बनाया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे स्नाइपिंग के मामले में सुधार किया जा सकता है

3) सही कैरेक्टर और पेट को चुनें

youtube-cover
Ad

सही कैरेक्टर और पेट स्नाइपिंग स्किल्स को बेहतर बना सकता है। आप Maro कैरेक्टर को चुन सकते हैं। इसके पास मौजूद Falcon Ferver नाम की ताकत है। इससे दुरी ज्यादा होने पर डैमेज बढ़ जाता है। Detective Panda आपको हर किल पर HP प्रदान करता है। यह कॉम्बिनेशन आपको बहुत मदद कर सकता है।


2) सही हथियार जरुरी है

youtube-cover
Ad

गेम में सही गन को चुनना बहुत ज्यादा जरुरी है। लॉन्ग रेंज में स्नाइपर राइफल्स को चुनने की कोशिश करें। AWM और Kar98K काफी अच्छी गन है। इन दोनों ही गन्स का डैमेज लॉन्ग रेंज में काफी अच्छा है। इसके अलावा भी कुछ स्नाइपर्स हैं लेकिन यह दो सबसे अच्छे विकल्प हैं।


1) विरोधी के रुकने का इंतजार करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में अगर कोई खिलाड़ी लगातार मूव करता है, तो फिर उसपर निशाना लगाना मुश्किल रहता है। ऐसे में आप निशाना लगाएंगे, वो विरोधी सतर्क हो सकता है। जब विरोधी एक जगह रुक जाए, तो फिर आप उनपर शॉट लगा सकते हैं। यह तरीका कई सारे प्रो प्लेयर्स उपयोग करते हैं और कुल मिलाकर बहुत हद तक आपको फायदा हो सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications