Free Fire MAX में अगर आपको बेहतर प्रदर्शन करना है, तो स्किल्स में सुधार करना होगा। हेडशॉट्स लगाने से फाइट्स में जीत के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसे में आपको हमेशा ही हेडशॉट्स लगाने की कोशिश करनी चाहिए। हालांकि, यह चीज़ बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे Free Fire MAX में सही तरह से हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं।
Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे सही तरह से हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं
3) रिकोईल को कम करने की कोशिश करें
फाइट्स के दौरान निशाना लगाने में गन्स का अहम किरदार रहता है। अमूमन गन्स रिकोईल के कारण दिक्कत देती है। ऐसी गन्स का हेडशॉट्स लगाने के लिए इस्तेमाल करें, जिसका रिकोईल कम है। कई सारे ऐसे कैरेक्टर्स हैं, जिनसे रिकोईल कम किया जा सकता है। साथ ही आप सेंसिटिविटी सेटिंग्स को बेहतर करके भी फाइट्स में रिकोईल कम कर सकते हैं।
2) टाइमिंग सही रहनी चाहिए
हेडशॉट्स लगाने के लिए टाइमिंग का अहम किरदार रहता है। अगर टाइमिंग सही नहीं है, आप सही तरह से हेडशॉट नहीं लगा पाएंगे और बार-बार प्रयास करने के बावजूद मिस करेंगे। ऐसे में क्रॉसहेयर को सही जगह रखकर सही समय पर निशाना लगाएं। टाइमिंग को सही करने पर हमेशा ही प्लेयर्स को फोकस करना चाहिए।
1) ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करें
कई लोग Free Fire MAX के ट्रेनिंग ग्राउंड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसका इस्तेमाल टाइम पास के लिए नहीं बल्कि स्किल्स को सुधारने के लिए किया जा सकता है। आप यहां सिर्फ हेडशॉट लगाने पर ध्यान दे सकते हैं। इससे स्किल्स बेहतर होंगी। ट्रेनिंग ग्राउंड में सभी तरह की गन्स के साथ अभ्यास किया जा सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। हेडशॉट्स लगाने के तरीके को लेकर सभी की राय अलग रह सकती है।)
