3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में किल/डेथ (K/D) रेश्यो का काफी अहम किरदार रहता है। इससे आपको अपने प्रदर्शन के बारे में पता चलता है और एक तरह से स्किल्स का भी एक अच्छी तरह से माप दे देता है। कई लोगों को K/D रेश्यो बढ़ाने के मामले में दिक्कत आती है। इस आर्टिकल में कुछ आसान तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे K/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है।

Ad

3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है

1) साथी लैंडिंग स्पॉट ढूंढें

लैंडिंग पर ध्यान दें (Image via Garena)
लैंडिंग पर ध्यान दें (Image via Garena)

हर कोई लैंडिंग करने के मामले में कुछ गलतियां कर देता है। अगर आपको रेश्यो बढ़ाना है, तो फिर लैंडिंग को परफेक्ट रखें। आपको ऐसी जगह पर लैंड करना है, जहां थोड़े प्लेयर लैंड करते हो। ध्यान रहे कि ऐसी जगह लैंड नहीं करें, जहां पर बहुत ज्यादा लोग हो। कुछ प्लेयर्स के करीब लैंड करें और किल्स निकालें। इसके बाद आपको खेलने का तरीका बदलते हुए सर्वाइव करना होगा।

Ad

2) सही गन्स को साथ रखें

गन्स का भी अहम किरदार रहता है (Image via Garena)
गन्स का भी अहम किरदार रहता है (Image via Garena)

हमेशा ही K/D रेश्यो बढ़ाने में गन्स का काफी अहम किरदार रहता है। कई लोग पसंदीदा गन उठा लेते हैं और हर रेंज में उसी से फाइट करते हैं। यह एक गलत चीज़ साबित हो सकती है। आपको हमेशा ही क्लोज रेंज में SMG या शॉटगन का उपयोग करना होगा। दूसरी ओर लॉन्ग रेंज में स्नाइपर या DMR अच्छा विकल्प रह सकती है।

Ad

3) ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालें

बेहतर प्रदर्शन करें (Image via Garena)
बेहतर प्रदर्शन करें (Image via Garena)

K/D रेश्यो बढ़ाना काफी ज्यादा मुश्किल है लेकिन अगर आपका लक्ष्य जीत से ज्यादा किल्स निकालने पर होगा, तो फिर दिक्कत नहीं आएगी। आपको बोट्स को धराशाई करना होगा और हमेशा ही शुरुआती समय में कुछ किल्स निकालने की कोशिश करें। इसके बाद अंत में आप विरोधियों को धराशाई करते हुए जीत दर्ज कर सकते हैं और इससे ज्यादा किल्स भी निकाल पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications