3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में तेजी रैंक बढ़ाई जा सकती है

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में रैंक बढ़ाना बहुत मुश्किल है। जैसे-जैसे रैंक बढ़ती जाती है, वैसे ही मुश्किल भी बढ़ती है। कई लोग इसी वजह से रैंक बढ़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं। कुछ चीज़ों में सुधार करके आप प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप रैंक तेजी से बढ़ा सकते हैं।

Ad

3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में तेजी रैंक बढ़ाई जा सकती है

3- तेजी से लूट करें

youtube-cover
Ad

रैंक मैचों के दौरान लूट पर ध्यान देना बहुत जरुरी रहता है। आपको हमेशा ही तेजी से लूट करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इस चीज़ में समय खराब करने से कई बार आप ज़ोन में नहीं जा पाते हैं और फाइट का हिस्सा बनने के चलते नॉक भी हो जाते है।


2- गन का ध्यान रखें

youtube-cover
Ad

फाइट के दौरान गन्स का अहम किरदार रहता है। आपको हमेशा ही अच्छी गन का चुनाव करना चाहिए। इसी बीच रेंज का भी बड़ा किरदार होता है। आप लॉन्ग रेंज में उपयोग होने वाली स्नाइपर को क्लोज रेंज में इस्तेमाल करेंगे, तो जरूर नुकसान होगा। ऐसे में रेंज का ध्यान रखकर गन चुनें। क्लोज रेंज के लिए SMG और शॉटगन अच्छा विकल्प है। लॉन्ग रेंज में मार्क्समैन और स्नाइपर्स को उपयोग किया जा सकता है। मिड रेंज में असॉल्ट राइफल द्वारा फायदा मिल सकता है।


1- लैंडिंग पर ध्यान दें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में लैंडिंग का बहुत अहम किरदार रहता है। मैच की शुरुआत में ही आपको लैंड करना पड़ता है। यह शुरुआती कदम होता है और रैंक मैच में अगर यही गलत हो गया, तो बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपको हमेशा ही लैंड करते हुए सेफ जगहों पर जाना चाहिए। इससे आपकी जीत के चांस ज्यादा हो जाते है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications