Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे हेडशॉट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है

Free Fire MAX (Image via Sportskeeda)
Free Fire MAX (Image via Sportskeeda)

Free Fire MAX में फाइट्स के दौरान सबसे ज्यादा डैमेज सिर पर होता है। ऐसे में हेडशॉट्स लगाने में ही सबसे ज्यादा फायदा होता है। हालांकि, हेडशॉट्स लगाना आसान नहीं है और इसमें काफी ज्यादा मेहनत लगती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे हेडशॉट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे हेडशॉट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है

3) HUD कंट्रोल्स में बदलाव

youtube-cover
Ad

HUD कंट्रोल्स में बदलाव करने से काफी जयदा असर पड़ता है। इसमें आप शूटिंग, क्राउचिंग और जम्प समेत अन्य बटन्स को बदल सकते हैं। आप दो थंब से खेलने के बजाय क्लॉ सेटअप ट्राय कर सकते हैं। तीन या चार फिंगर्स से खेलने में बहुत फायदा मिलता है। शुरुआत में इस तरह की सेटिंग्स द्वारा खेलने में दिक्कत होती है और आप बार-बार नॉक भी हो जाते हैं। हालांकि, इसे उपयोग करने से आगे जाकर बहुत फायदा मिल सकता है।


2) सेंसिटिविटी सेटिंग्स में चेंज करना

youtube-cover
Ad

सेंसिटिविटी सेटिंग्स का काफी अहम किरदार रहता है। इससे स्क्रीन मूवमेंट पर असर पड़ता है। आपको हमेशा ही सेटिंग्स को हाई ही रखना चाहिए। आप नीचे दी गई सेटिंग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे हेडशॉट्स की संख्या में सुधार होगा:

  • जनरल: 90 to 100.
  • रेड डॉट: 60-75.
  • 2X स्कोप: 99.
  • 4X स्कोप: 95.
  • स्नाइपर स्कोप: 20-30.
  • फ्री लुक: 50-75.

1) निशाना लगाने का अभ्यास करें

youtube-cover
Ad

हमेशा ही प्लेयर्स को ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करना चाहिए। आप ट्रेनिंग ग्राउंड में कितना भी समय बिता सकते हैं और इसके अंदर आप सिर पर निशाना लगाने का अभ्यास कर सकते हैं। शुरुआत में यहां दिक्कतें आएंगी लेकिन फिर हेडशॉट्स लगाने की आदत हो जाएगी। इससे हेडशॉट्स की संख्या में जरूर थोड़ा सुधार होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications