Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे K/D रेश्यो में सुधार किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में K/D रेश्यो को बढ़ाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इसके लिए कई बातों का ध्यान रखकर आगे बढ़ना पड़ता है। कुछ चीज़ों के मामले में सुधार करके आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे K/D रेश्यो में सुधार किया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे K/D रेश्यो में सुधार किया जा सकता है

3) गन्स पर पूरी तरह हाथ जमाएं

गन्स का सही तरह से उपयोग करना आना चाहिए (Image via Garena)
गन्स का सही तरह से उपयोग करना आना चाहिए (Image via Garena)

Free Fire MAX में शॉटगन्स, असॉल्ट राइफल्स और SMG मौजूद हैं। आप क्लोज और मिड रेंज में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लॉन्ग रेंज के लिए स्नाइपर्स और मार्क्समैन के विकल्प मौजूद हैं। आपको हर रेंज की गन उसके दायरे में इस्तेमाल करते हुए अच्छी तरह से फाइट्स लेना चाहिए। इससे बहुत हद तक प्रदर्शन पर फर्क पड़ता है। हर गन पर हाथ भी जम जाता है।

Ad

2) टीम के तौर पर तालमेल से काम करें

youtube-cover
Ad

K/D रेश्यो बढ़ाने में टीम का काफी अहम किरदार रहता है। रैंडम खिलाड़ियों के साथ खेलकर आप ज्यादा किल्स नहीं निकाल पाएंगे। आपको रश करने के दिक्कत हो सकती है और जरूरत पड़ने पर रिवाइव भी नहीं मिलता है। अपनी टीम के साथ ही तालमेल बनाकर खेलें।


1) हॉट ड्रॉप्स पर लैंड नहीं करें

आपको K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए यह चीज़ करनी चाहिए (Image via Garena)
आपको K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए यह चीज़ करनी चाहिए (Image via Garena)

हॉट ड्रॉप्स पर लैंड करना जोखिम भरा रहता है। इन जगहों पर ढेरों खिलाड़ी आते हैं और एक गलती के कारण आपके जल्दी नॉक होने के चांस बढ़ जाते हैं। इससे K/D रेश्यो पर फर्क पड़ता है।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपना अनुभव साझा किया है, सभी का तरीका अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications