Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे क्लैश स्क्वाड मोड में रैंक बढ़ाई जा सकती है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में क्लैश स्क्वाड मोड को बहुत पसंद किया जाता है। इसमें भी रैंक मोड मौजूद है और कई लोग यहां रैंक बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इस मोड में रैंक पुश मुश्किल है क्योंकि आक्रमक तरीके से खेलना होता है। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे क्लैश स्क्वाड मोड में रैंक पुश तेजी से किया जा सकता है।


Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे क्लैश स्क्वाड मोड में रैंक बढ़ाई जा सकती है

3) सही कैरेक्टर का चुनाव करें

youtube-cover

Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड में रैंक पुश करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। कैरेक्टर्स का सही चुनाव रैंक पुश करने में आसानी लाता है। आपको एक्टिव कैरेक्टर्स की ओर जाना चाहिए और ऐसे कैरेक्टर्स को चुनना चाहिए, जिनसे हेल्थ बढ़ती है। अंत में इसी चीज़ से बहुत हद तक फर्क पड़ता है।


2) सही तरह की तकनीक का उपयोग करें

youtube-cover

क्लैश स्क्वाड मोड में अगर आपको फाइट्स में जीत दर्ज करनी है और रैंक बढ़ानी है, तो फिर सोच-समझकर खेलना होगा। आपको अपनी स्किल्स पर फोकस करना होगा। फाइट्स उसी समय लें, जब आपके पक्ष में चीज़ें हो। इसके अलावा फेंकने वाली चीज़ों को चुनें और ऊंची जगह पर रहें। इससे बहुत फर्क पड़ेगा।


1) हर एक राउंड का लोडआउट प्लान करें

youtube-cover

क्लैश स्क्वाड मोड में आपको हर एक राउंड के बाद हथियारों को खरीदना होता है और आपको प्रदर्शन के अनुसार पॉइंट्स मिलते हैं। जगह और परिस्थिति के हिसाब से आयटम्स को चुनें। अगर फाइट्स बिल्डिंग के बीच हो रही है, तो ग्रेनेड्स चुनें और खुली जगह में लड़ाई हो रही है, तो ग्लू वॉल्स को रखना ज्यादा बेहतर होगा। इसी तरह गन्स का चुनाव भी राउंड के हिसाब से करना होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने क्लैश स्क्वाड मोड को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications