Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई अपनी रैंक बढ़ाकर तेजी से आगे जाना चाहता है। Master असल में गेम की टॉप रैंक्स में से एक है। इस रैंक पर पहुंचना बहुत ज्यादा मुश्किल है लेकिन कोशिश करने से फायदा हो सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि मास्टर रैंक तक कैसे पहुंचा जा सकता है।
3 जबरदस्त तरीके जिनसे Free Fire MAX में मास्टर रैंक पर आसानी से पहुंचा जा सकता है
1) सही कैरेक्टर्स और पेट्स का चुनाव करें
![पेट्स और कैरेक्टर्स के ढेरों विकल्प गेम में उपलब्ध हैं (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/17413-16635997550073-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/17413-16635997550073-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/17413-16635997550073-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/17413-16635997550073-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/17413-16635997550073-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/17413-16635997550073-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/17413-16635997550073-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/17413-16635997550073-1920.jpg 1920w)
Free Fire MAX में कैरेक्टर्स और पेट्स का शानदार विकल्प मौजूद है। आप इनकी ताकत का इस्तेमाल करके गेम में अन्य खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। विरोधियों के पास भी कैरेक्टर्स होंगे लेकिन अगर आप किरदार और पेट का सही चुनाव करते हैं, तो फिर आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। अपने खेलने के तरीके के अनुसार कैरेक्टर का चुनाव करें।
2) रैंडम लोगों के साथ नहीं खेलें
आपको डुओ या स्क्वाड मैचों में रैंडम लोगों के साथ खेलने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे आप रैंक पुश नहीं कर पाते हैं। समय आने पर साथियों की मदद नहीं हो पाती है। आपको हमेशा अपनी टीम के साथ ही खेलना चाहिए।
3) अभ्यास करके ही गेम में एंट्री करें
![ट्रेनिंग ग्राउंड्स में समय बिताएं (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/0cb86-16636001566641-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/0cb86-16636001566641-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/0cb86-16636001566641-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/0cb86-16636001566641-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/0cb86-16636001566641-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/0cb86-16636001566641-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/0cb86-16636001566641-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/0cb86-16636001566641-1920.jpg 1920w)
कई लोग गेम शुरू करते ही सीधा रैंक मैच खेलने लग जाते हैं। इससे बहुत हद तक नुकसान होता है। हाथ सेट नहीं होते हैं और गेम पर ध्यान उतना केंद्रित नहीं होता है। रैंक मुकाबला खेलने से पहले आपको कोई अनरैंक मैच या फिर ट्रेनिंग मोड में अभ्यास करना चाहिए। इससे बहुत हद तक आपके हाथ सेट हो जाएंगे। यह रैंक पुश करने में जरूर मदद करेगा।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)