Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे जीत प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है 

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है और ज्यादा से ज्यादा मैचों में जीत दर्ज करने की कोशिश करता है। हालांकि, यह आसान नहीं है। जीत प्रतिशत बढ़ाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कुछ चीज़ों का ध्यान रखकर आप प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे जीत प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे जीत प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है

3) सेटिंग्स और कंट्रोल्स को सही रखें

सही कंट्रोल्स रखना जरुरी है (Image via Garena)
सही कंट्रोल्स रखना जरुरी है (Image via Garena)

अगर आप बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो फिर आपको सेटिंग्स को सही रखना है। सेंसिटिविटी सेटिंग्स को पॉइंट पर रखें और इसके अलावा कंट्रोल्स पर भी ध्यान दें।

Ad

2) कैरेक्टर्स और पेट्स का सही तरह से चुनाव करें

कैरेक्टर्स के कई विकल्प हैं (Image via Garena)
कैरेक्टर्स के कई विकल्प हैं (Image via Garena)

जीत प्रतिशत बढ़ाने में कैरेक्टर्स और पेट्स अहम किरदार निभा सकते हैं क्योंकि इनसे गेम में फायदा मिलता है। इनके पास अनोखी ताकत रहती है। आपको अपने खेलने के तरीके के अनुसार कैरेक्टर और पेट चुनना चाहिए। कैरेक्टर्स के रूप में K, Alok, Dimitri अच्छे विकल्प रहेंगे, वहीं Mr. Waggor, Ottero और Falco बहुत अच्छे पेट्स हैं।

Ad

1) सही जगह लैंड करें

लैंडिंग की जगह सही होनी चाहिए (Image via Garena)
लैंडिंग की जगह सही होनी चाहिए (Image via Garena)

अगर गेम की शुरुआत सही तरह से नहीं हुई, तो जीतना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लैंडिंग स्पॉट पर जरूर ध्यान दें। आपको सेफ जगह पर लैंड करना है। अगर आप हॉट ड्रॉप्स पर लैंड कर गए, तो जल्दी किल्स होने के चांस रहेंगे। इसी वजह से आपको लैंडिंग पर जरूर ध्यान देना चाहिए। यह सबसे अच्छी चीज़ों में से एक मानी जा सकती है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications