Free Fire MAX में 3 चीज़ें जिनका ध्यान रखकर आप ज्यादा हेडशॉट्स लगा सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई अपनी स्किल्स सुधारना चाहता है क्योंकि हेडशॉट्स लगाने से काफी ज्यादा फायदा होता है। हेडशॉट्स लगाना मुश्किल चीज़ है। सिर्फ स्किल्स सुधारने से काम नहीं होगा। आपको कुछ अन्य चीज़ों को भी ध्यान रखना होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप Free Fire MAX में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगा सकते हैं।


Free Fire MAX में 3 चीज़ें जिनका ध्यान रखकर आप ज्यादा हेडशॉट्स लगा सकते हैं

1) क्रॉसहेयर पर ध्यान रखें

youtube-cover

आपको हमेशा ही फाइट के दौरान विरोधी दिखने पर सीधा हमला करना चाहिए। इसी बीच कई लोग क्रॉसहेयर को सही जगह रखने पर ध्यान नहीं देते हैं। आपको हमेशा ही क्रॉसहेयर को सिर या उसके करीब रखने की कोशिश करनी चाहिए। इस पोजीशन से आपको बहुत फायदा मिलेगा।


2) HUD और सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव करें

youtube-cover

HUD और सेंसिटिविटी सेटिंग्स का काफी अहम रोले रहता है। इसकी मदद से स्क्रीन की मूवमेंट पर फर्क पड़ता है। आपको हमेशा ही HUD कंट्रोल्स को सही रखना चाहिए कर अपने अनुसार बटन्स को छोटा-बड़ा करना चाहिए। साथ ही सेंसिटिविटी सेटिंग्स में आपको थोड़े चेंज करने पड़ेंगे। हर रेंज के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग्स अलग। आप इन सेटिंग्स को रख सकते हैं:

लो-एंड फोन्स

  • जनरल: 100
  • रेड डॉट: 90-100

मिड-रेंज डिवाइस

  • जनरल: 85-95
  • रेड डॉट: 80-90

हाई-एन्ड डिवाइस

  • जनरल: 70-85
  • रेड डॉट: 70-85

3) सही कैरेक्टर का चुनाव करें

youtube-cover

Free Fire MAX में ढेरों कैरेक्टर्स हैं और हर एक कैरेक्टर के पास अलग ताकत रहती है। कुछ कैरेक्टर्स आपको हेडशॉट्स लगाने में मदद कर सकते ह्यें। आप Laura, D-Bee और Dasha में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Laura की मदद से स्कोप खोलने पर एक्यूरेसी बढ़ जाती है और इससे सही निशाना लगाने के चांस बढ़ जाते हैं। साथ ही D-Bee से मूवी करते हुए फायरिंग की एक्यूरेसी में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा Dasha से आप गन का रिकोईल कम कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment